Anupama written update 17th February 2026: माहीं खेलेगी नकली प्रेगनेंसी का खतरनाक खेल! क्या झूठी सिम्पथी के जाल में फंस जाएगी वसुंधरा?

Anupama written update 17th February 2026: अनुपमा के आज की एपिसोड में, कोठारी परिवार में होंगी बच्चे के स्वागत की तैयारियां। माहीं और गौतम चलेंगे घिनौनी चल...

Anupama written update 17th February 2026: माहीं खेलेगी नकली प्रेगनेंसी का खतरनाक खेल! क्या झूठी सिम्पथी के जाल में फंस जाएगी वसुंधरा?

Anupama written update 17th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly MEK

Modified Date: February 17, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: February 17, 2026 6:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फेक प्रेग्नेंसी का भयानक खेल शुरू!
  • गौतम-माही की चालाकी से घर में लगेगी आग!

Anupama written update 17th February 2026:Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब अनुपमा, हंसमुख से कहती कि वह उनके दोस्त रविंद्र से अकेले मिलेगी, लेकिन हंसमुख उसके दोस्त से मिलने की ज़िद करता है। डॉक्टर दोनों को आई.सी.यू में ले जाते हैं जहाँ उनका दोस्त बेहोश होता है। वह बुढ़ापे, मौत और अकेलेपन की बातें करते हैं तथा भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जब उनके जाने का समय नज़दीक आए तो बिना दर्द के आए। अनुपमा, उसे नकारात्मक बातें करने से रोकती है और उसे बिना आँसुओं के, अपने दोस्त को मिलने की हिम्मत देती है।

Anupama Spoiler: अनुपमा बनी हिम्मत!

अनुपमा कहती है कि बेहोश इंसान भी अपनों की आवाज़ सुन सकता है इसलिए उन्हें अपने दोस्त के साथ बिताई पुरानी यादें ताज़ा करनी चाहिए। हसमुख, रविंद्र से बहुत प्रेम से बात करते हुए कॉलेज के दिनों की याद दिलाता है। अनुपमा को उसकी बेटी बताकर उससे मिलाता है। वह बार-बार अपने दोस्त से आँखें खोलने और जवाब देने की विनती करता है। अनुपमा उसका हौसला बढ़ाती है।

माहीं बनाएगी सपनों का महल !

वसुंधरा और कोठारी परिवार, यह जानकार बहुत खुश होते हैं कि प्रार्थना का बच्चा कभी भी आ सकता है। ख्याति बच्चे के स्वागत की तैयारी शुरू करने का फैसला करती है। मीता राजा और परी से भी बच्चे की प्लानिंग करने को कहती है। वसुंधरा भी पोता-पोती की चाह में परी से कहती है। राही कहती है कि वो मातृत्व टालना नहीं चाहते हैं, लेकिन थोड़ा समय चाहती हैं। वसुंधरा नाराज़ हो जाती है और कहती है कि सब अपने मन का करते हैं बड़ों की बात कोई नहीं सुनता। माहीं, वसुंधरा की बात सुनकर एक्साइटेड हो जाती है।

Anupama Today’s Full episode: गौतम और माहीं खेलेंगे नया खेल!

अनुपमा रविंद्र के परिवार से मिलने के लिए उसका पता लेती है। इसी दौरान, माहीं तकिये से पेट फुलाकर प्रेग्नेंट होने का नाटक करती है। गौतम से बच्चे की प्लानिंग के बारे में सोचने को कहती है ताकि वे वसुंधरा की नज़रों में चढ़ सकें। गौतम कहता है कि प्रार्थना का बच्चा, उसका बच्चा है इसलिए वह प्रार्थना को उसे शाह परिवार ले जाने नहीं देगा। फिर गौतम को एहसास होता है कि माहि जो सोच रही है उस बात में दम है इसलिए वह उसकी बात से सहमत हो जाता है।

अनुपमा और हसमुख, रविंद्र के घर जाते हैं किन्तु उनकी पत्नी हसमुख को पहचानने से मना कर देती है। उसके द्वारा किए गए अजीब बर्ताव से अनुपमा और हसमुख दोनों परेशान हो जाते हैं। अनुपमा तय करती है कि वह पता लगा कर रहेगी।

अंश और राही, आने वाली ज्वेलरी एक्सिबिशन में AI का इस्तेमाल कर अपनी प्रेजेंटेशन तैयार करते हैं। पराग और अनिल उनकी कोशिशों और आइडियाज से बहुत इम्प्रेस हो जाते हैं। वसुंधरा भी उनकी मेहनत देखकर काफी खुश होती है।

किंजल देगी पाखी को चेतावनी!

दूसरी ओर, पाखी देवकर के साथ अपनी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड होती है। पाखी, शाह हाउस आकर ख़ुशी के मारे ज़ोर-ज़ोर से हल्ला मचाती है। तोषु उसे आशीर्वाद देता है लेकिन किंजल उसे चेतावनी देती है कि अभी भी संभल जाए, किन्तु पाखी कहती है कि वह दिवाकर से अकेले ही शादी करेगी और उसे किसी के भी सपोर्ट की ज़रूरत नहीं है, अनुपमा की तो बिलकुल भी नहीं।

अनुपमा को रविंद्र के दूसरे दोस्तों के भी मोबाइल नंबर मिलते हैं और वह हसमुख और उसके दोस्तों को मिलाने का फैसला करती है।

प्रीकैप

रविंद्र, हसमुख और उसके दोस्तों को बताता है कि उसने अपनी पत्नी को बहुत समय से नहीं देखा और वह उससे मिलना चाहता है। अनुपमा, रविंद्र और उसकी पत्नी को मिलाने का ज़िम्मा खुद अपने हाथों में लेती है। अनुपमा और हसमुख अमीर होने का नाटक करके अर्जुन के घर पहुँचते हैं जहाँ अर्जुन और उसकी पत्नी को लगता है कि कोई करोड़पति उनके दरवाज़े पर आया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.