Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोयना की साजिशें हुई नाकाम! तुलसी-मिहिर का सच जान बापजी ने तोड़ी शादी, क्या मिहिर थामेगा तुलसी का हाथ?
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'KSBKBT Season 2' के आज के एपिसोड में बापजी को पता चला मिहिर-तुलसी का सच। गुस्से में बापजी ने किया देव और सलोनी की शादी तोड़ने का फैसला..
KSBKBT written update 17th february 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@SerialTwister
- क्या मिहिर थामेगा तुलसी का हाथ?
- होगी प्यार की जीत या टूट जायेगा परिवार?
KSBKBT 2 written update: ‘StarPlus‘ के सबसे ज्यादा TRP वाले टीवी शो ‘KSBKBT Season 2‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत होती है नोयना और मिहिर के बीच बहस से.. नोयना, मिहिर से पूछती है कि उसने उसके साथ वैलेंटाइन डे मनाने की बजाय, तुलसी के साथ समय बिताने के लिए रेस्टोरेंट में टेबल क्यों बुक किया? मिहिर गुस्से में जवाब देता है कि उसे रेस्टोरेंट में टेबल बुकिंग के बारे में कैसे पता चला? फिर मिहिर उसपर उसकी जासूसी करने का आरोप लगता है।
KSBKBT Season 2 Spoiler: नोयना बनी जासूस!
देव आकर मिहिर का बचाव करता है और बताता है कि उसने उसके और सलोनी के लिए मिहिर का कार्ड इस्तेमाल करके टेबल बुक की थी, क्योंकि यह उसका और सलोनी का पहला वैलेंटाइन डे था। यह सुन नोयना को अपनी गलती का एहसास होता है और वो मिहिर से माफ़ी मांगती है। उसे बुरा लगता है क्योंकि उसने मिहिर पर शक किया।
तुलसी पर मंडराए तनाव के बादल!
इस दौरान, वैष्णवी तुलसी को परेशान देख उससे सवाल करती है कि क्या हुआ, कुछ दिक्कत है ? तुलसी बात को टाल देती है कि वह थक गयी है। देव-सलोनी की शादी की डेट तय होते ही तुलसी और मिहिर जश्न की तैयारियाँ शुरू करते है। वृंदा, मिहिर के फिजियोथेरेपी सेशन में मिहिर को उसका बेहतर ध्यान रखने को कहती है, हालांकि मिहिर इस बात से अनजान है कि वृंदा अंगद की बीवी है।
KSBKBT 2 Today full episode: बापजी का तमतमाता गुस्सा!
तुलसी और मिहिर बापजी के पास जाकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लिए जैसे ही झुकते हैं बापजी अपना पैर पीछे कर लेते हैं और उन्हें रोक देते हैं, क्योंकि उन्हें पहले से ही पता चल चूका होता है कि मिहिर-तुलसी अलग हो चुके हैं। तभी फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि इन सबके पीछे नोयना का हाथ है। बापजी, बहुत गुस्सा होते हैं और कहते हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि तुलसी उनसे सच छिपाएगी, झूठ बोलेगी और उनका विश्वास तोड़ेगी। तुलसी कबूल करती है कि मिहिर और उसका तलाक होने वाला है।
बापजी कहते हैं कि रिश्तों की बुनियाद, झूठ पर नहीं टिकती.. इसलिए वह देव और सलोनी की शादी तोड़ने का फैसला करते हैं तुलसी हाथ जोड़कर, उनसे कहती है कि उन्होंने उसे बेटी माना है इसलिए उसकी बात सुनाने की गुज़ारिश करती है, तभी उन्हें पता चलता है कि मिहिर बिना शादी किए, नोयना के साथ रह रहा है यह सब जानकर, बापजी गुस्से में बिना कुछ सुने वहां से चले जाते हैं। नोयना अपनी चल को कामयाब होता देख बहुत खुश होती है। आज के एपिसोड में बस इतना ही…..

Facebook


