Anupama written update 2nd February 2026: चॉल वालों ने बरसाई, रजनी पर चप्पलें! पराग का घर हुआ नीलाम.. क्या कोई फरिश्ता बन, करेगा उसकी सहायता?

Ads

Anupama written update 2nd February 2026: 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में, रजनी के कारनामों का होगा पर्दफ़ाश! चॉल वाले बरसायेंगे रजनी पर चप्पलें,, कौन फरिश्ता बन करेगा, पराग की मदद..?

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 03:47 PM IST

Anupama written update 2 february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat

HIGHLIGHTS
  • चॉल वालों ने बरसाए नींबू और चप्पलें!
  • डर के मारे काँपी रजनी!
  • प्रेरणा ने रजनी को दुत्कारा !

Anupama written update 2nd February 2026: ‘Starplus‘ के मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत में, रजनी चॉल में अनुपमा की मौत का अफ़सोस मनाने जाती है साथ ही उसे लोगों की भावनाओं के साथ खेलने के लिए दोषी ठहराती है और धोखेबाज़ कहती है। रजनी के इस बर्ताव से राही और प्रेरणा हैरान रह जाते हैं। चॉल निवासी भी, रजनी की बातों में आ कर अनुपमा के खिलाफ उल्टा-सीधा बोलने लगते हैं। रजनी अंदर ही अंदर बहुत खुश होती है यह जानकार कि अब, अनुपमा की इमेज पूरी तरह से ख़राब हो चुकी हैं।

Anupama Spoiler: डर के मारे काँपी रजनी!

सरिता, रजनी से प्रार्थना करने को कहती है और उसे बताती है कि आग लगने के दौरान अनुपमा उसका नाम पुकार रही थी, और आग में मरने वाले व्यक्ति की आत्मा को शांति नहीं मिलती, वो भटकती रहती है। यह सुन रजनी डर जाती है। इसी बीच, बिल्डर उसे डिमोलिशन का काम शुरू करने को कहता है तभी एक सफ़ेद चादर, रजनी के चेहरे पर आ गिरती है, जिससे रजनी घबराकर वहां पूजा करवाने का फैसला करती है।

पैरो में गिड़गिड़ाई रजनी!

पूजा के दौरान, अनुपमा वहां आकर रजनी को रोकती है, जिसे देख रजनी को लगता है कि उसे भ्रम हो रहा है, वह दर के मारे अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाती है कि उसे बख़्श दे क्योंकि वह मर चुकी है। अनुपमा कहती है, “आत्मा कभी नहीं मरती, इंसानियत मर जाती है” और रजनी जैसे लोग, मौत से पहले ही इंसानियत खो देते हैं।

फिर सरिता, सबको सच बताती है कि अनुपमा ज़िंदा है, जिसे सुन रजनी स्तब्ध रह जाती है और पूछती है कि ये कैसे हो सकता है? क्योंकि वरुण ने उसे बताया था कि आग लगने से अनुपमा मर गई और प्रेरणा बच गई। अनुपमा कहती है कि वरुण ने वही कहा जो उसे कहने को कहा गया था। यह सब सुन, रजनी के पैरो तले ज़मीन खिसक जाती है। अनुपमा उसे कहती है कि जैसे महाभारत में शकुनि की चाल का जवाब, श्री कृष्ण स्वयं देते हैं वैसे ही उसने, रजनी से पिछली रात ही सब कुछ कबूल करवा लिया था। वह रजनी से सवाल करती है कि क्या उसे याद है की उसने क्या-क्या कबूल किया है?

Anupama Today’s full episode: प्रेरणा ने रजनी को दुत्कारा !

वरुण और प्रेरणा भी रजनी पर, अपने फायदे के लिए उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगते हैं। प्रेरणा, रजनी को दुत्कारते हुए कहती है कि माँ रजनी जैसी नहीं, बल्कि अनुपमा जैसी होती है, जो दूसरों को खुद से पहले रखती है। वरुण भी रजनी का साथ छोड़ देता है। रजनी अपने बचाव में कहती है कि अनुपमा, उस पर झूठा आरोप लगा रही है, सब को धोखा देने बाद भी वह लोगों से उस पर भरोसा करने की उम्मीद रख रही है, जिस पर अब कोई विश्वास नहीं करेगा।

अनुपमा, रजनी को ज़ोर देकर कहती है कि इतना सब होने के पश्चात भी पैसों के लालच और पावर की चाह ने उसकी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी है, जबकि उसके पास सब कुछ था। फिर वह एलान करती है कि रजनी के खिलाफ, उसके पास सबूत हैं। जब रजनी उसे साबित करने की चुनौती देती है तो अनुपमा उसकी कबूलनामे वाली रिकॉर्डिंग सबके सामने चलती हैं, जिसे सुन बिल्डर और रजनी का मैनेजर पीछे हट जाते हैं।

Anupama 2nd February 2026 written update: चॉल वालों ने बरसाए नींबू और चप्पलें!

रिकॉर्डिंग सुन, चॉल वाले रजनी पर नींबू और चप्पल बरसाते हैं। अनुपमा कहती है कि रजनी जैसे धोखेबाजों का कभी भी स्वागत नहीं होता बल्कि उन्हें नींबू, मिर्ची और चप्पलों से ही सजा दी जाती है। चावल निवासी, अनुपमा से भी उस पर भरोसा न करने के लिए माफ़ी मांगते हैं, अनुपमा भी उनसे उसके द्वारा बिना सोचे समझें, कागज़ों पर साइन करने के लिए क्षमा मांगती है और सभी को चेतावनी देती है कि किसी भी कानूनी दस्तावेज़ को ध्यान से पढ़ें या साइन करने से पहले किसी वकील की सलाह अवश्य लें।

वरुण और प्रेरणा कहते हैं कि अब अनुपमा ही तय करेगी की रजनी को क्या सजा मिलनी चाहिए। प्रीत और सरिता, अनुपमा से चॉल वापस आने की गुजारिश करते हैं लेकिन अनुपमा हैरान होकर खड़ी रहती है। आज के एपिसोड में बस इतना ही..

प्रीकैप

कोठारी परिवार, मेंशन खाली करते हैं, पराग कहता है कि सबसे पहले भगवान की मूर्ति बाहर जाएगी फिर सब पीछे – पीछे चलेंगे। वसुंधरा एलान करती है कि भगवान की मूर्ति को कोई हाथ नहीं लगाएगा। प्रेम, पराग को रोकता है। दूसरी ओर रजनी, अनुपमा से उसे माफ़ करने और गले लगाने को कहती है लेकिन अनुपमा उसे मना कर देती है और कहती है कि वह एक बार जिसने पीठ में खंजर घोपा हो उसे दोबारा गले नहीं लगाती है।

इन्हें भी पढ़ें

क्या अनुपमा सच में मर गई थी या ये सब एक प्लान था?

नहीं, अनुपमा जिंदा है! ये सब रजनी की साजिश को एक्सपोज करने का मास्टर प्लान था। अनुपमा ने खुद को "भूत" बनाकर रजनी को डराया और सच कबूल करवाया।

रजनी ने आखिरकार क्या किया? माफी मांगी या नहीं?

हाँ, रजनी ने पैर छुए, रोई-गिड़गिड़ाई और अनुपमा, प्रेरणा, वरुण सबसे माफी मांगी। लेकिन अनुपमा ने साफ मना कर दिया – "एक बार धोखा देने वाले को दोबारा गले नहीं लगाती!"

चॉल वाले अनुपमा पर क्यों गुस्सा हो गए थे?

रजनी ने अनुपमा को बदनाम किया, कहा कि वो सबके इमोशंस के साथ खेली। चॉल वाले प्रभावित होकर उसके खिलाफ बोलने लगे, लेकिन सच सामने आते ही सबने चप्पल-नींबू फेंककर रजनी को सबक सिखाया!

कोठारी फैमिली का मैनशन अब क्या होगा?

कोठारी फैमिली मैनशन खाली कर रही है। पराग ने कहा – पहले भगवान की मूर्ति, फिर बाकी सामान। प्रीकैप में वसुंधरा मूर्ति को छूने नहीं देती, और अनुपमा का पलटवार जारी है!

अनुपमा चॉल वापस आएगी या नहीं?

चॉल वाले सरिता और प्रीत के साथ अनुपमा से वापस आने की गुजारिश कर रहे हैं। अनुपमा हैरान खड़ी है – क्या वो मानेगी? अगले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट!