Anupama written update 7th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @plus gossip
Anupama written update 7th February 2026: ‘Starplus‘ में दर्शकों के सबके फवोरेट टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब प्रेम और राही, अगले परफॉरमेंस के लिए अंश और ईशानी को स्टेज पर बुलाते है और वह अपने मज़ेदार एक्ट से अनिल और मीता को रिक्रिएट करते हैं। अंश, अनिल का रोल करते हुए उसकी कविता की आलोचना करते हुए उसे कमज़ोर बताता है और मीता का रोल कर रही इशानी उसका मज़ाक उड़ाती है और कहती है कि यदि अनिल ने कविता सुनाना शुरू किया तो वह अगले दिन ही ख़त्म होगी। पूरा परिवार यह देखकर हँसने लग जाता है।
अगली परफॉरमेंस में, राजा तोषु की डिट्टो एक्टिंग करता है। यह देख सब ज़ोर-ज़ोर से हँसते हैं लेकिन परितोष को लगता है कि राजा और वसुंधरा उसका मज़ाक उड़ा रहे हैं और उसे अपमान महसूस होता है। अनुपमा, तोषु का चेहरा देखकर समझ जाती है और राजा को एक्ट रोकने का इशारा करती है। राजा मान जाता है और एक्ट वहीँ पर रोक देता है। लेकिन तोषु को लगता है की सब उस पर हंस रहे हैं इसलिए वह गुस्सा हो जाता है साथ की बदले की भावना उसके अंदर जाग जाती है।
तोषु लेगा बदला!
तोषु अचानक से खुद पराग बनकर, स्टेज पर पहुँच जाता है। प्रेम और राही देखकर हैरान रह जाते हैं क्योंकि प्रेम कहता है कि पराग के नाम की चिट उसे मिलनी थी, तभी राही बताती है कि तोषु का नाम को लिखा ही नहीं था। तोषु पराग की नक़ल उतारना शुरू करता है अनुपमा खतरे को भांप लेती है, हालात को संभालने की लिए किंजल ख्याति बनकर स्टेज पर आती है।
तोषु का एक्ट देखकर सब हँसते हैं। तभी पाखी, वसुंधरा बनकर स्टेज पर आ जाती है। राही स्तब्ध रह जाती है कि पाखी का भी नाम लिस्ट में नहीं था। अंश भी घबराकर कहता है कि जैसे-तैसे किंजल ने तोषु की ओवरएक्टिंग तो संभाल ली लेकिन अब पाखी को कौन संभालेगा?
पाखी पूरी तरह से वसुंधरा का रूप में आ जाती है और ताना मारते हुए कहती है कि एक दिन के लिए वो शाह परिवार को बर्दाश्त कर रही है नहीं तो वह आज भी पुरानी वसुंधरा है और यह भी कहती है कि अनुपमा ने घर बचाया है इसलिए वह आज चुप है। पाखी का यह एक्ट देख वसुंधरा गुस्से से आग बबूला हो जाती है। अचानक वह उठती है और एक्ट को बीच में ही रोक कर कहती है कि मज़ाक और अनादर में अंतर है। अनुपमा, वसुंधरा से पाखी के व्यवहार के लिए माफ़ी मांगती है वसुंधरा कहती है कि आपको तो माफ़ी ही चाहिए क्योंकि पाखी ने इतनी बेकार एक्टिंग की है कि किसी को तो सुरिइइइइइ बोलने ही पड़ेगा। अनुपमा यह सुन हैरान रह जाती है।
फिर वसुंधरा मुस्कुराते हुए कहती है कि पाखी की एक्टिंग बेकार थी लेकिन उसकी एक्टिंग तो अच्छी थी न… । वो ये भी कहती है कि उसके गुस्से की एक्टिंग उससे बेहतर और कोई नहीं कर सकता, और आज उसके लिए बहुत ही ख़ास दिन है जिसे बर्बाद करने की इजाजत, खुद उसे भी नहीं है।
अनुपमा इस बात पर सहमत होती है कि पाखी से बेहतर कोई भी वसुंधरा कोठारी का किरदार नहीं निभा सकता था। वसुंधरा जवाब देती है कि लोगों को चिढ़ाना को अनुपमा की खासियत है तभी अनुपमा भी मज़ाकिया तौर पर जवाब देती है कि यदि वसुंधरा टीवी पर आती होती तो एक एपिसोड तो सिर्फ उनके चिल्लाने पर ही बन सकता था।
अनुपमा नाटक करते हुए कहती है कि क्या उसे घर पर इसी लिए बुलाया गया है ताकि मुझे चिढ़ा सकें? वसुंधरा कहती है कि अनुपमा को मौका मिले तो 4-5 पेज का भाषण सुना देती है हर कोई घबरा जाता है कि कहीं लड़ाई न हो जाए। राही घबराकर बीच में आती है और पूछती है कि वे क्या कर रहे हैं? तभी वसुंधरा और अनुपमा ज़ोर से हंस पड़ती है और ये तो महज़ नाटक था कहते हुए एक दूसरे को गले लगा लेती हैं। जिससे परिवार वाले खुश हो जाते हैं।
उसी दौरान रही एलान करती है कि अब अनुपमा के परफॉर्म करने की बारी है। प्रेम कहता है कि अनुपमा एक्टिंग नहीं बल्कि वो करेगी जो सिर्फ वही कर सकती है। अनिल और मीता कहते हैं कि वसुंधरा और अनुपमा साथ में डांस करेंगी। वसुंधरा पहले को डांस करने से मना करती है कि उसे डांस करना नहीं आता, लेकिन फिर मान जाती है।
वसुंधरा साफ़ कहती है कि पहले उसे डांस से परेशानी थी लेकिन आज वह इसे एक उत्सव की तरह मानना चाहती है वह अनुपमा से उसके जन्मदिन के उपलक्ष में नृत्य करने को कहती है और अनुपमा मान जाती है। अनुपमा परिवार के बड़ों की तुलना, बनी हुई साड़ी से करती है और कहती है कि जिस प्रकार बनी हुई साड़ी के पीछे बुनकर की मेहनत नहीं दिखती और प्रकार वसुंधरा ने टूटे हुए धागों को भी जोड़ा और एक परिवार को एक साथ लेकर अच्छे संस्कार दिए।
फिर वह माहि और गौतम की ओर देखकर कहती है कि कभी कभी धागे ज़्यादा खींच जाते है या उन्हें ज्यादा ही ढील मिल जाती है लेकिन उन्हें ठीक करना बहुत ज़रूरी होता है। वह पूरे परिवार को एक जूट देखकर, भगवान को धन्यवाद देती है वसुंधरा भी अनुपमा को धन्यवाद देती है फिर दोनों एक दूसरे के गले मिलते हैं।
अनुपमा अपने डांस से स्टेज पर आग लगा देती है और माहौल खुशनुमा हो जाता है। दोनों परिवार एक साथ हो कर डांस करते है। डांस के दौरान, अचानक से राही का पैर फिसल जाता है और वह गिर जाती है। सब घबरा जाते है। राही, पार्टी ख़राब करने को लिए खुद को दोष देती है लेकिन वसुंधरा उससे पूछती है कि क्या वह ठीक है ? राही बताती है कि उसका पैर मूड गया था, डॉक्टर राही की जांच करते हैं और बताते है कि पैर में मामूली से चोट है लेकिन कलाई में फ्रैक्चर है, वह राही को एक्स-रे करवाने और आराम करने की सलाह देते हैं।
राही, पार्टी ख़राब करने को लिए खुद को दोष देती है लेकिन वसुंधरा उससे पूछती है कि क्या वह ठीक है ? राही बताती है कि उसका पैर मूड गया था, डॉक्टर राही की जांच करते हैं और बताते है कि पैर में मामूली से चोट है लेकिन कलाई में फ्रैक्चर है, वह राही को एक्स-रे करवाने और आराम करने की सलाह देते हैं।
इन्हें भी पढ़ें: