Married Woman Love Affair | Photo Credit: IBC24 File
कटिहार: बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक देवरानी ने जेठानी को रंगे हाथ उसके प्रेमी (Married Woman Love Affair) के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद जेठानी के प्रेमी ने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने देवरानी और जेठानी दोनों को हिरासत में ले ली है।
Bihar News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कटिहार जिले के मनिहारी का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला आरती का पिछले तीन सालों से एक युवक के साथ बात करती थी। दोनों की बातचीत इतनी बढ़ गई कि युवक उसके प्यार में पागल हो गया। इसी बीच शुक्रवार रात में पति रोमित पंडित घर पर नहीं था। तभी प्रेमी युवक ने महिला को फोन किया और कहा कि उसकी घर आ रहा है। जिसके बाद वो रात को 10 बजे महिला के घर पहुंच गया और दोनों कमरे में चले गए।
इस दौरान महिला की देवरानी घर पर थी। उन्होंने दोनों को एक ही बिस्तर पर देख लिया। आरती को लोकलाज का डर सताने लगा। वह खुद को फंसने से बचाने के लिए कमरे से बाहर निकल गई। फिर उसने विनायक को अंदर ही बंद कर कमरे के दरवाजे पर ताला मार दिया। इस दौरान युवक ने अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक की पहचान विनायक के रूप में हुई।
शनिवार की सुबह जब कमरे का ताला खोला तो विनायक फांसी के फंदा से लटका हुआ मिला। हंगामा होने के बाद पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक विनायक की मां आशा देवी और पिता मिथलेश पंडित को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी।
माता-पिता और अन्य परिजन रोते बिलखते कुमारीपुर पहुंचे। उन्होंने प्रेमिका आरती पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटना के सभी एंगल से जांच की जा रही है। दोनो महिला आरती और फुलो को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच में कुछ पाया गया तो उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।