Ganga Mai ki Betiyan: खुलासे के डर से कौशल्या के चेहरे का उड़ा रंग! क्या स्नेहा निभाएगी पत्नी धर्म या अधूरी रह जाएगी सिद्धू की मन्नत?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियां' के आने वाले एपिसोड में दोहरी उथल-पुथल मचने वाली है, जहां एक ओर सिद्धू, स्नेहा के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते को मजबूत करने की हर मुमकिन कोशिश करेगा, वहीं दूसरी ओर, सहाना मुरली के घर में छिपा हुआ सच उजागर कर सकती है..
Ganga Mai ki Betiyan 18th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- क्या स्नेहा, सिद्धू के साथ पूजा में बैठेगी?
- कौशल्या के घिनौने पापों का होगा पर्दाफाश!
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में दोहरी उथल-पुथल मचने वाली है, जहां एक ओर सिद्धू, स्नेहा के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते को मज़बूत करने की हर मुमकिन कोशिश करेगा, वहीं दूसरी ओर, सहाना मुरली के घर में छिपा हुआ सच उजागर कर सकती है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: सिद्धू की नई कोशिश!
रसोई में हुए विवाद और दुर्गावती की भूख हड़ताल के बाद, सिद्धू अब परिवार में सुख-शान्ति वापस लाने की कोशिश करता है। स्नेहा के साथ फेरे लेने के बाद, वह घर में सत्यनारायण की पूजा का आयोजन करता है। सिद्धू के इस कदम से साफ़ पता चलता है कि तमाम नफरतों और गलतफहमियों के बावजूद, वह अपनी नई शादीशुदा ज़िन्दगी की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद और सकारात्मकता के साथ करना चाहता है।
पत्नी के बिना हर रस्म है अधूरी!
जब मधु उत्सुकता से सिद्धू को पूछती कि वह क्या कर रहा है? तब सिद्धू उसे बताता है कि शादी के बाद पूजा करना शुभ और ज़रूरी होता है। तभी पंडित जी बीच में टोकते हुए उसे याद दिलाते हैं कि पत्नी के बिना कोई रस्म पूरी नहीं होती। वह सिद्धू से स्नेहा को आगे बुलाने के लिए कहते हैं ताकि दोनों जोड़े के रूप में एक साथ बैठकर पूजा संपन्न कर सकें।
Ganga Mai ki Betiyan 18th June 2026 written update: स्नेहा का फैसला!
इस मोड़ पर आकर कहानी, एक दिलचस्प मोड़ लेती है। अब सवाल तो यह है कि क्या स्नेहा सिद्धू के साथ उसकी पत्नी बनकर पूजा में बैठने के लिए तैयार होगी? या वह अपनी शादी की एक और पवित्र रस्म को ठुकरा देगी? ठाकुर हवेली में कदम रखते ही स्नेहा ने साफ़ कर दिया था कि वह यहाँ इंसाफ के लिए आई है प्यार के लिए नहीं।
कौशल्या के चेहरे का उड़ा रंग!
दूसरी ओर, सहाना और मुरली की ज़िन्दगी में भयंकर तूफ़ान दस्तक देने वाला है। सहाना बेहद गंभीर होकर मुरली से कहती है कि वह उसे बहुत ज़रूरी कुछ दिखाना चाहती है। वह उसे अपना फ़ोन देती है जिसमें शायद वह वीडियो हो सकता है जो उसने चुपके से रिकॉर्ड किया था, जिसमें कौशल्या के द्वारा उस पर किए गए अत्याचार और बुरे बर्ताव को साफ़ देखा जा सकता है।
जैसे ही सहाना, मुरली के हाथ में अपना फ़ोन सौंपती है, कौशल्या के चेहरे का रंग उड़ जाता हैं। उसकी घबराहट साफ़ गवाही देती है कि शायद अब उसकी साजिशों का अंत नज़दीक है। अगर मुरली वह वीडियो देख लेता है तो उसे अपनी सबसे बड़ी भूल का एहसास होगा कि सहाना शुरू से ही बेगुनाह थी, यह पूरी साजिश उसकी माँ कौशल्य की थी, जो उसे गुमराह कर रही थी।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा, पत्नी बनकर सिद्धू के साथ पूजा में बैठने के लिए हामी भरेगी? और क्या मुरली आखिरकार कौशल्या की असलियत जान पाएगा?

Facebook


