Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा की आँखों में किसी और की छवि देख, सिद्धू की उडी रातों की नींद! क्या सच हो जाएगा, काली का दिया हुआ श्राप?

Ganga Mai ki Betiyan: 'Zee Tv' का सबसे चर्चित और दर्शकों के दिलों में लगातार राज करता हुआ शो 'गंगा मई की बेटियां' में, अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या सिद्धू के अंदर पनप रही जलन की भावना, उसके और स्नेहा के रिश्ते में दूरियाँ पैदा कर देगी या फिर सिद्धू अपने प्यार यानि की स्नेहा पर भरोसा करेगा?

Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा की आँखों में किसी और की छवि देख, सिद्धू की उडी रातों की नींद! क्या सच हो जाएगा, काली का दिया हुआ श्राप?

Ganga Mai ki Betiyan 2nd April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: April 2, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: April 2, 2026 5:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्या दोस्ती की आड़ में शुरू होगी नई प्रेम कहानी?
  • क्या पिघलेगा दुर्गावती का दिल?

Ganga Mai ki Betiyan: Zee Tv‘ का सबसे चर्चित और दर्शकों के दिलों में लगातार राज करता हुआ शो ‘गंगा मई की बेटियां‘ में आने वाला एपिसोड शोर-शराबे और जश्न के बाद अब इमोशनल तनाव पर आ जाता है।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: शांतनु और सिद्धू का हुआ आमना-सामना!

शांतनु, गंगा और स्नेहा को छोड़ने, गंगा मई की रसोई आता है, वहां गंगा का बहुत जोरों-शोरों से स्वागत किया जाता है। शांतनु, सिद्धू से, बड़े ही प्यार से मिलकर अपना परिचय देता है, साथ ही वह उसे गंगा मई के ढाबे पर लाने के लिए भी धन्यवाद कहता है। दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं।

कहानी में आया नया मोड़!

फिर स्नेहा, शांतनु के साथ अपनी बात जारी रखती है, और उसे बताती है कि यह बात थोड़ी निजी है। वह उसे बताती है कि गंगा के भविष्य के बारे में वह क्या सपने देखती है वह चाहती है कि गंगा अपनी एक अलग पहचान बनाए और हर सीमा को पार कर, खूब कामयाबी हासिल करे। दोनों की बातचीत से पता चलता है कि अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने को लेकर दोनों के ख़्याल कितने मिलते जुलते हैं। सिद्धू कुछ दूरी पर खड़े होकर उन्हें देखता रहता है।

Ganga Mai ki Betiyan 2nd April written update: सिद्धू को हुई शांतनु से जलन!

पहली बार, सिद्धू को सिर्फ टेंशन ही नहीं बल्कि जलन भी महसूस होती है। सिद्धू को, स्नेहा को खोने का डर महसूस होने लगता है क्योंकि काली की कही हुई बातें उसके दिमाग में घर कर जाती हैं। फिर बबलू, अनजाने में ऐसा कुछ बोल देता है जो सिद्धू के दिल में शक पैदा कर देता है। वह कहता है कि शांतनु एक जेंटलमैन है और स्नेहा के लेवल का है, देख के एकदम परफेक्ट जोड़ी लग रही है। वह अंदर ही अंदर उन शब्दों की चुभन महसूस करता है।

दूसरी ओर पुजारी, यह कहकर आग में घी डालने का काम करता है कि उसके और स्नेहा के प्यार के बीच, यह विलेन बन सकता है। यह सुनकर, सिद्धू उसकी कही हुई बात को अनसुनी नहीं कर पता है।

अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या लव-ट्रायंगल की होने वाली है शुरुआत? क्या सिद्धू के अंदर पनप रही जलन की भावना, उसके और स्नेहा के रिश्ते में दूरियाँ पैदा कर देगी या फिर सिद्धू अपने प्यार यानि की स्नेहा पर भरोसा करेगा?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.