Ganga Mai ki Betiyan 10th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ में आ रहा सबसे चर्चित शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में आज यानी 10 अप्रैल 2026 के एपिसोड की कहानी, अब एक बहुत ही भावात्मक मोड़ पर आ रही है। जहां सिद्धू का सच जानने के बाद, गंगा द्वारा दुर्गावती के साथ मज़बूरी में किया हुआ वादा, स्नेहा की खुशियाँ बर्बाद कर सकता है।
सिद्धू की बीमारी और अस्पताल के सिलसिले में, शांतनु स्नेहा की हर छोटी-बड़ी मदद के लिए उसके साथ खड़ा रहेगा, जिससे दोनों की दोस्ती तथा आपसी समझ और भी ज्यादा गहरी होती हुई नज़र आएगी।
दूसरी और, कौशल्या ने सहाना का जीना दुश्वार कर के रखा है। सफाई के दौरान सहाना, शादी के समय गंगा के हाथों में पकड़ा हुआ पैसों के भरा थैला, अपने ससुराल में देखकर हैरान रह जाती है। तब उसे शक होता है कि उसकी शादी नहीं, बल्कि दहेज़ लेकर सौदा किया गया है। वह यह बात मुरली को बताने के बारे में सोचती है किन्तु उससे पहले ही कौशल्या, खेल पलट देती है।
वह मुरली के आते ही अपना खेल शुरू करती है और रो – रोकर सहाना के द्वारा उसपर आरोप लगाने की बात करती है, जिससे मुरली और सहाना के रिश्ते में फुट डलनी शुरू हो जाती है। अब तक जहां, मुरली और सहाना का प्यार और ख़ामोशी ही एक दूसरे की बातों को समझ जाया करती थी किन्तु अब कौशल्या की बातों में आकर मुरली के प्यार पर धुल उड़नी शुरू हो गयी है।
कहानी में सबसे जबरदस्त मोड़, आस-पास चल रही घटनाओं से बेखबर सिद्धू, दुर्गावती के द्वारा रखी गई शर्तों को सुनकर सन्न रह जाता है, जिसे वह चाहकर भी नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। उसे अब, ऐसे मोड़ पर धकेल किया जाता है जहां उसे अपने प्यार और माँ में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। सिद्धू पहले ही अपने प्यार और परिवार के आपसी विवादों से जूझ रहा है किन्तु अब उसका जीवन, बद से बत्तर होने वाला है।
स्नेहा और शांतनु का रिश्ता, जो कि सम्मान से शुरू हुआ था अब धीरे-धीरे गहरी दोस्ती के रिश्ते में तब्दील होता नज़र आ रहा है। इस बदलाव से ऐसा प्रतीत होता है मानों कहानी जानबूझकर, सिद्धू और स्नेहा के बीच दूरी पैदा कर रही हो… सिद्धू की बीमारी में, शांतनु की उपस्थिति और निःस्वार्थ स्वभाव, स्नेहा को सुरक्षित महसूस करवाता है।
आने वाले एपिसोड में यह देखना और भी ज्यादा दिलचस्प होगा कि स्नेहा द्वारा परीक्षा देकर लौटने के बाद, क्या स्नेहा की वापसी शांतिपूर्ण होगी?
बढ़ती हुई ग़लतफहमी के दौरान, स्नेहा और दुर्गावती का आमना – सामना लाएगा रिश्तों में कौन सा तूफ़ान?
इन्हें भी पढ़ें: