Abhinav Arora Attack News : कार के अंदर गूँजी परिवार की चीखें! बाल कथा वाचक पर सरेराह हुआ हमला, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

Abhinav Arora Attack News : कार के अंदर गूँजी परिवार की चीखें! बाल कथा वाचक पर सरेराह हुआ हमला, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
Modified Date: April 9, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: April 9, 2026 11:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तिलक नगर में भीड़ ने कार को घेरकर किया पथराव।
  • घटना के दौरान कार में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा।

नई दिल्ली : Abhinav Arora Attack News राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। भीड़ ने न केवल उनकी कार को चारों तरफ से घेरा, बल्कि उस पर पथराव कर खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। इस खौफनाक घटना का एक वीडियो खुद अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें हमले के दौरान उनके परिवार की चीखें सुनाई दे रही हैं।

Abhinav Arora News पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात उस समय हुई जब अभिनव अपने परिवार के साथ कार में सवार थे। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गुस्साए लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। अभिनव द्वारा साझा किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमले के वक्त उनकी कार के अंदर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जो बुरी तरह डरे हुए थे। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। भीड़ ने बेरहमी से कार पर पत्थर बरसाए, जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने हमले में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Viral Attack Video अभिनव अरोड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है।

इन्हें  भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.