Ganga Mai ki Betiyan: दोस्ती पर लगा बदनामी का धब्बा! क्या इंदु की फैलाई हुई आग की लपटों से, खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी दुर्गावती?

Ganga Mai ki Betiyan: गंगा माई की बेटियां' के आगामी एपिसोड में इंदु, खुद के किए हुए कारनामों पर पर्दा डालने के लिए एक नया पैंतरा आज़माएगी..

Ganga Mai ki Betiyan: दोस्ती पर लगा बदनामी का धब्बा! क्या इंदु की फैलाई हुई आग की लपटों से, खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी दुर्गावती?

Ganga Mai ki Betiyan 16th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@TellyChakkar

Modified Date: July 16, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: July 16, 2026 4:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गलतफहमियों के चक्रव्यूह में फंसी दुर्गावती!
  • स्नेहा ने खींची दुश्मनी की दीवार!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो गंगा माई की बेटियां के आगामी एपिसोड में स्नेहा और दुर्गावती के बीच गलतफहमियाँ और ज्यादा गहरी होती हुई नज़र आएँगी। जबकि इंदु, खुद के किए हुए कारनामों पर पर्दा डालने के लिए एक नया पैंतरा आज़माएगी..

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: स्नेहा ने रोका दुर्गावती का रास्ता!

दुर्गावती, अस्पताल में गंगा से मिले बिना जाने से मना कर देती है। अपनी सहेली की चिंता में, वह कम से कम एक बार उससे मिलने देने की मिन्नतें करती है। लेकिन, स्नेहा उसका रास्ता रोक देती है, क्योंकि उसका मनाना है कि ढ़ाबे में लगी आग के लिए कहीं न कहीं दुर्गावती ज़िम्मेदार है।

स्नेहा कहती है कि वह अब उसकी सहेली नहीं, बल्कि सबसे बड़ी दुश्मन है और अब वह उसे गंगा के पास फटकने भी नहीं देगी। वह दुर्गावती पर गंगा के दुखों का ज़िम्मेदार मानती है और अब वह अपनी माँ की सुरक्षा की कसम खाती है।

स्नेहा की आँखों पर बंधी पट्टी!

बेताबी से सिद्धू, स्नेहा को समझाने और शांत करने की कोशिश करता है कि दुर्गावती कभी भी गंगा को नुक्सान नहीं पहुँचाएगी। लेकिन इंदु की चालाकी से बिछाए हुए उन झूठे सबूतों की वजह से, स्नेहा कुछ भी सुनने से इंकार कर देती है और दुर्गावती को ही ढाबे पर लगी आग का असली गुनेहगार मानती है।

Ganga Mai ki Betiyan 16th July 2026 written update: साजिशों के चक्रव्यूह में फंसा देव!

इसी बीच, पुलिस गंगा के ढाबे पर आग लगाने के आरोप में तेज को पकड़कर जेल ले जाती है। तेज को तुरंत समझ आ जाता है कि इंदु ने खुद को बचाने के लिए, चालाकी से उसे जाल में फंसाया है। खतरा टालने के लिए इंदु भेष बदलकर चुपके से जेल में तेज से मिलकर उसे चेतावनी देती है कि वह भूलकर भी पुलिस के सामने उसका नाम न ले…

तेज को मिली धमकी!

इंदु, तेज को सीधे शब्दों में धमकाते हुए कहती है कि अगर उसने इंदु का पर्दाफाश करने की कोशिश की, तो वह सम्पत्ति की लालच में उसका छिपा हुआ सच पूरी दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर देगी, जिससे दुर्गावती की संपत्ति हड़पने का उसका सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा। तेज पूरी तरह से लाचार हो जाता है और अब चुप्पी साधने के अलावा उसके पास और कोई चारा नहीं बचता।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: सच का पता लगाएगी दुर्गावती!

दुर्गावती, जेल में तेज से मिलकर उससे ढाबे में लगी आग के बारे में पूछती है। तेज अपने ऊपर लगे सभी आरोपों गलत बताता है और कहता है कि उसे फँसाया गया है लेकिन यह मामला जितना दिख रहा है उससे कहीं ज्यादा पेचीदा है। इसके बावजूद, दुर्गावती ठान लेती है कि वह गंगा के ढ़ाबे में आग लगाने वाले असली गुनहगार को कहीं से भी ढूंढ निकालेगी।

अब आने वाले एपिसोड की कहानी में शुरू होगा सस्पेंस का असली खेल! एक ओर, इंदु की सोची-समझी साजिश स्नेहा और दुर्गावती के बीच की दूरियों को और बढ़ा देगी, वहीं दूसरी ओर, दुर्गावती खुद सच की खोज में निकल पड़ेगी। अगर यदि दुर्गावती, इंदु को बेनक़ाब करने में कामयाब हो जाती है तो न सिर्फ उसके दामन पर लगे दाग धुल जाएंगे, बल्कि गंगा के साथ उसका टूटा हुआ रिश्ता भी फिर से जी उठेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.