Ganga Mai ki Betiyan: गंगा के रौद्र रूप से कांपी इंदु! क्या ख़त्म हो जाएगा इंदु का रचा खेल या शुरू होगा झूठ और फरेब का कोई नया खूनी मंज़र?

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में एक बड़ा धमाका होने वाला है जहाँ सिद्धू की तहक़ीकात में एक ऐसा नया मोड़ आता है जो सब कुछ बदल के रख देता है...

Ganga Mai ki Betiyan: गंगा के रौद्र रूप से कांपी इंदु! क्या ख़त्म हो जाएगा इंदु का रचा खेल या शुरू होगा झूठ और फरेब का कोई नया खूनी मंज़र?

Ganga Mai ki Betiyan 27th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee 5

Modified Date: July 27, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: July 27, 2026 5:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सच के चक्रव्यूह में रंगे हाथों पकड़ी गई शातिर इंदु!
  • गंगा के एक वार से ढहा फरेब का किला!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शोगंगा माई की बेटियाँ के आगामी एपिसोड में एक बड़ा धमाका होने वाला है, जहां गंगा के ढाबे में लगी आग के मामले में सिद्धू की तहक़ीकात में एक ऐसा नया मोड़ आएगा, जिससे आख़िरकार इस ख़तरनाक साजिश के असली मास्टरमाइंड का पता जाएगा।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: इंस्पेक्टर ने उगला सच!

सिद्धू, चंचल और पुजारी का पुलिस इंस्पेक्टर से मिलकर मांग करते हैं कि वह गंगा से सच न छिपाए। चारों ओर से इकठ्ठा किए गए सबूतों के दबाव में आकर इंस्पेक्टर आख़िरकार सच उगल देता है। वह उसे बताता है कि गंगा के ढाबे में आग लगाने की साजिश के पीछे किसका हाथ है और फिर सबूत के तौर पर उन्हें एक एहम वीडियो दिखाता है, जिसे देखकर सबके होश उड़ जाते हैं। क्योंकि वह फुटेज सीधे इंदु की ओर इशारा करती है और इस घिनौनी साजिश में उसका असली चेहरा बेनक़ाब हो जाता है।

परिवार सहित गाँव वाले हुए शामिल!

सच को पूरे गाँव वालों के सामने लाने के संकल्प के साथ, गंगा दुर्गावती की घर पर एक बैठक बुलाती है। वहाँ सिद्धू, स्नेहा, शेखर, विमला सहित पूरा परिवार एवं गाँव वाले शामिल होते हैं। माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है क्योंकि वहां मौजूद हर शख्स की नज़रें गंगा पर टिकी होती हैं, जो खौफनाक सच्चाई को सुनाने का इंतज़ार कर रहे होते हैं।

Ganga Mai ki Betiyan 27th July 2026 written update: हुआ सच का खुलासा!

गंगा, दुर्गावती से कहती है कि ढाबे की आग का रहस्य आख़िरकार सुलझ गया है। वह उसे बताती है कि ढाबे में आग लगाने वाला भले ही तेज था, लेकिन वह किसी वह किसी और के इशारों पर नाच रहा था। गंगा कहती है कि अब उसे उस शख़्स के बारे में पता चल गया है जिसने न केवल उसकी ज़िंदगी तबाह करने कोशिश की, बल्कि दुर्गावती की इज़्ज़त पर भी कीचड़ उछाला और उनके परिवारों के बीच नफरत का ज़हर घोला।

इंदु के चेहरे का उड़ा रंग!

उसी बीच, सबकी नज़रें गंगा पर टिकी होती हैं। तभी स्नेहा, गंगा से दोषी का नाम उजागर करने को कहती है। गंगा बिना कुछ बोले धीरे-धीरे इंदु की ओर मुड़ती है। उस एक पल में इंदु समझ जाती है कि अब उसका खेल ख़त्म हो चूका है, उसके चेहरे पर छाई घबराहट और काँपते होंठ देखकर, गाँव वाले उसे नफरत कर हैरानी भरी नज़रों से देखने लगते हैं।

अब सच सबके सामने आ जाने के बाद, सवाल तो यह उठता है कि क्या इंदु इतनी आसानी से हार मान लेगी या खुद को बेक़सूर साबित करने के लिए कोई और नया पैंतरा आज़माएगी?

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.