Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 written update 7th April/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: ‘StarPlus‘ के सबसे चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी‘ में आने वाला एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि नोयना का झूठ, अब खुलासा होने के बहुत ही समीप पहुँच चूका है।
एपिसोड की शुरुआत, नोयना से होती है जो कि ब्लैकमेलर को सच छिपाने के 1 करोड़ रूपए देने के लिए तैयार हो जाती है। मिहिर से बातचीत के दौरान, नोयना उसे, उससे शादी करने के लिए मान जाने को लेकर, उसे धन्यवाद कहती है। किन्तु मिहिर उसे साफ़-साफ़ कह देता है कि वह उससे आज क्या, कभी भी शादी नहीं करना चाहता, सिर्फ तुलसी की वजह से वह ऐसा कर रहा है, यदि किसी का धन्यवाद करना है तो तुलसी का करो, क्योंकि वही चाहती है कि जाने से पहले तुम्हारी आखिरी ख्वाहिश पूरी हो..
नोयना, मिहिर के सामने यह बात रखती है कि तुलसी की वजह से ही, उसकी आखिरी ख्वाहिश पूरी हो रही है, उसकी बची हुई ज़िन्दगी में खुशियां आ रही हैं इसलिए वह चाहती है कि उनकी शादी का गठबंधन, तुलसी के ही हाथों हो। जिसे सुनकर, मिहिर स्तब्ध रह जाता है।
अचानक से शांति निकेतन में, शादी के माहौल में हड़कंप मच जाता है, जब तुलसी को ढूंढती हुई, पुकारती हुई वहाँ आती है और उसे पता है कि सुबह से तुलसी को किसी ने भी नहीं देखा है। परिवार के सदस्य, तुलसी को ढूँढना शुरू करते हैं। उसी दौरान, मिहिर को खिड़की की पास, टुटा हुआ कांच का टुकड़ा मिलता है जिसे देखकर, उसे कुछ गड़बड़ सी महसूस होती है।
मिहिर, पंडित के पास जाकर, तुलसी की मौजूदगी के बिना शादी करने से इनकार कर देता है। जिसे सुनकर, नोयना बेचैन हो उठती है। परिवार वाले गौतम को फ़ोन करके इस बात की पुष्टि करते हैं कि कहीं तुलसी उसके साथ तो नहीं है? गौतम इंकार कर देता है। घर का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो जाता है।
नोयना, यह सोचकर बेचैन हो उठती है कि कहीं तुलसी को उसके नकली कैंसर की बीमारी के बारे में पता तो चल गया? फिर वह मन ही मन खुद को समझाती है कि यदि तुलसी को सच का पता चलता तो वह लापता होने की बजाए, आमने-सामने आकर उससे बात करती। नोयना, तुलसी को शादी के टल जाने का मैसेज करती है उससे फ़ोन करने के लिए कहती है।
कुछ देर बाद, नोयना के पास ब्लैकमेलर का फिर से चेतावनी भरा कॉल आता है। वह जल्द से जल्द पैसों की मांग करता है, वरना वह उसका राज़ सबके सामने खोल देगा। नोयना, उसका मुंह बंद करने के लिए उसे एक करोड़ रूपए देने के लिए तैयार हो जाती है। जैसे ही नोयना अपने कमरे से बाहर आती है वह मिहिर को पुलिस से बातचीत करते हुए देखती है। पुलिस 24 घंटे से पूर्व, औपचारिक शिकायत दर्ज करने से मना कर देती है लेकिन पुलिस की मिहिर से दोस्ती होने के नाते, वह अनौपचारिक जांच शुरू करने के लिए राज़ी हो जाती है।
पुलिस, एक एक करके परिवार वालों से पूछताछ करना शुरू करती है। घर की तलाशी के दौरान, पुलिस को तुलसी के नाम एक नोट मिलता है, जिससे उसे सच जानने कल लिए अकेले मिलने की मांग की गई है। उस नोट को पढ़कर, नोयना के होश उड़ जाते हैं, उसे यकीन हो जाता है कि यह नोट ब्लैकमेलर की तरफ से ही आया होगा, जो कि साफ़ तौर पर दर्शाता है कि तुलसी को जानबूझकर, घर से बाहर बुलाया गया है।
आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, क्या पुलिस रणविजय तक पहुँच पाएगी या शक की सुई नोयना की ओर करेगी इशारा?
पुलिस, लापता तुलसी की जांच में जुटी हुई है। रणविजय, अपनी फिरौती की रकम बढ़ाकर 2 करोड़ कर देता है। नंदिनी को नोयना के इतने बड़े सूटकेस के साथ बाहर जाते हुए देख शक होता है।