LPG e-KYC Date Extended: फिर बढ़ी LPG e-KYC की लास्ट डेट! अब इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा दोबारा मौका, जानें कब तक करना है ये जरूरी काम

Ads

LPG e-KYC Date Extended: इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों से ई-केवाईसी जल्द कराने को कहा है। कंपनियों ने e-KYC की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 10:23 AM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 10:26 AM IST

(LPG e-KYC Date Extended/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • LPG e-KYC की नई डेडलाइन: 31 अगस्त 2026।
  • e-KYC के बाद भी सप्लाई: 31 अगस्त के बाद भी गैस सप्लाई जारी रहेगी।
  • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर: 14.2 किलो का ₹942।

नई दिल्ली: LPG e-KYC Date Extended: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की दो खबरें सामने आई हैं। पहली LPG e-KYC की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर (LPG e-KYC Date Extended) दी गई है। तो दूसरी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी फिलहाल ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियां लगातार ग्राहकों से e-KYC पूरा कराने की अपील कर रही है।

31 अगस्त तक करा लें e-KYC

इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने घरेलू LPG ग्राहकों को e-KYC कराने के लिए कहा है। एक वरिष्ठ ऑयल इंडस्ट्रीज अधिकारी के अनुसार, नई डेडलाइन 31 अगस्त (LPG e-KYC Date Extended) तय की गई है। जिन ग्राहकों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है उन्हें इसकी जानकारी मैसेज के जरिए भी दी जाएगी। देश में करीब 32.97 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG कनेक्शन बताए जाते हैं।

डेडलाइन के बाद क्या होगा?

सबसे जरूरी बात यह है कि 31 अगस्त के बाद LPG सप्लाई बंद नहीं होगी। हालांकि, जिन ग्राहकों ने e-KYC पूरा नहीं किया है उन्हें सिलेंडर किस कीमत पर मिलेगा, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। यह फैसला आगे पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर हो सकता है। वहीं, LPG डीलरों के मुताबिक e-KYC की सुविधा 31 अगस्त के बाद भी जारी रहेगी और इसे बाद में भी पूरा किया जा सकेगा।

आज कितने में मिल रहा LPG सिलेंडर?

25 अगस्त के रेट के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर (Domestic LPG cylinder Price) 942 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 2,738 रुपये में मिल रहा है। रांची में घरेलू सिलेंडर 999.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,922 रुपये है। लेह में घरेलू सिलेंडर 1,119 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,376 रुपये का है। कीमतों में शहर के हिसाब से अंतर देखने को मिलता है।

मुंबई में सबसे सस्ता सिलेंडर

आज के रेट के मुताबिक मुंबई में घरेलू LPG सिलेंडर 941.50 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG cylinder Price) 2,691.50 रुपये है। दिल्ली की तुलना में रांची में घरेलू सिलेंडर 57.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 184 रुपये महंगा है। अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतों पर दूरी, स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च का असर पड़ता है। अगस्त की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 200 रुपये की कटौती भी हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

LPG e-KYC की आखिरी तारीख क्या है?

LPG e-KYC कराने की नई अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 बताई गई है।

क्या 31 अगस्त के बाद LPG सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा?

नहीं, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, e-KYC की डेडलाइन खत्म होने के बाद भी LPG सिलेंडर की सप्लाई जारी रहेगी।

क्या 31 अगस्त के बाद भी e-KYC कराया जा सकता है?

हां, LPG डीलरों के मुताबिक e-KYC एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और समयसीमा के बाद भी इसे पूरा किया जा सकेगा।

दिल्ली में आज घरेलू LPG सिलेंडर कितने का है?

दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है।