Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2 spoiler/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi: स्मृति ईरानी के सबसे चर्चित शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी’ में आज के एपिसोड की शुरुआत में गोम्ज़ी शांति निकेतन लौटकर सबको सरप्राइज देता है। नोयना उससे पूछती है कि वो यहाँ क्या कर रहा है? वह ज़ोर देकर कहता है कि वह जल्द ही वीरानियों के सामने उसके राज़ से पर्दा उठाएगा। नोयना चौंक जाती है फिर गोम्ज़ी अपनी बात को और साफ़ तरीके से कहता है कि वह सब को बताएगा कि किस तरह उसी ने गोम्ज़ी को परी के खिलाफ भड़काया और उसके खिलाफ लड़ने के लिए हायर किया था। नोयना ये सुनकर हैरान रह जाती है।
गोम्ज़ी, नोयना से कहता है कि खैर वह उसकी खुद की मर्ज़ी से रणविजय का वकील बना था लेकिन वह नोयना की सच्चाई भी जानता है कि उसने क्या किया है। फिर वह उसे अपने मोबाइल में 6 साल पुराना वीडियो दिखाता है जिसमें उसके और मिहिर के बीच कुछ हुआ ही नहीं, उनका कभी अफेयर था ही नहीं और जिसके कारण उसकी माँ तुलसी को बिना वजह शांति निकेतन छोड़कर जाना पड़ा था।
नोयना उसे अपनी बातों में उलझाने की कोशिश करती है और उससे सवाल करती है कि उसे उसके माता पिता तो पसंद ही नहीं थे, तो वह ऐसा क्यों कर रहा था? गोम्ज़ी जवाब देता है कि अब उसकी भावनाएं बदल गई हैं। ये भी कहता है कि मिहिर और तुलसी ने 6 साल एक-दूसरे से दूर रहकर बहुत कुछ सहा है, और उस गलती की सज़ा भुगत रहे हैं जो कभी हुई ही नहीं।
नोयना फिर से उसे अपनी बातों में उलझाने की कोशिश करती है और ताना मारती है कि तुलसी को हर किसी की फ़िक्र रहती है लेकिन उसने कभी तुम्हारी तरफ मुड़कर देखा? कभी ये जानने की कोशिश की, कि तुम कैसे हो, दामिनी कैसी है, उनका पोता कैसा है, कैसा दिखता है? नहीं न.. क्यूंकि उसके पास कुछ भी नहीं है। फिर वह उसे उसके भाई करण से कम्पेयर करके उसे नीचे दिखाने की कोशिश करती है। फिर वह यह सब करके खुद को सही साबित करने की कोशिश करती है कि उसने यह सब इसलिए किया क्यूंकि मिहिर और तुलसी का रिश्ता लगभग ख़त्म होने के आखिरी पड़ाव पर था, और चूँकि वो मिहिर से प्यार करती थी इसलिए उसने सालों पहले यह काम किया।
फिर नोयना इन सब बातों को राज़ रहने देने के लिए, गोम्ज़ी को ब्राइब देने की कोशिश करती है यह कहकर कि वह उसका 40 करोड़ का लोन चूका देगी और उसके बेटे नकुल की विदेश में पढ़ाई का खर्च भी वह उठाएगी। वह उसे मतलबी बनाने और खुद के बारे में सोचने की सलाह देती है और कहती है कि हो सकता है उसके फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स सॉल्व हो जाने के बाद, उसका परिवार ख़ुशी से उसके पास वापस लौट आए। वह यह भी कहती है कि यदि उसने मिहिर और उसके अतीत का सच सब को बता दिया तो वह अपने परिवार से माफ़ी मांगने तक का मौका गंवा देगा।
यह सुनकर, गोम्ज़ी उसे अपनी बैंक डिटेल्स फॉरवर्ड करता है और उसे वीडियो वाली पेन ड्राइव देता है। नोयना उसे परफेक्ट डिसिशन कहते हुए मन ही मन मुस्कुराती है। गोम्ज़ी उसकी दी हुई रिश्वत कबूल करता है और उसे कहता है कि उसके पैसे उसे मिल जाने चाहिए वरना उसके पास मोबाइल है जिससे वह वो वीडियो सबको दिखा देगा। नोयना कहती है कि वह इसकी नौबत नहीं आने देगी।
एक सीन के द्वारा दिखाया जाता है कि गोम्ज़ी अपने बेटे और पत्नी से मिलता है और अपने बेटे को चेक देता है यह कहते हुए कि वह उसे स्टडीज के लिए LA भेज रहा है। बेटा यह सुनकर खुश हो जाता है और गोम्ज़ी, अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक प्यार भरा पल बिताता है। बाद में गोम्ज़ी को अपनी गलती का एहसास होता है कि वह क्या कर रहा है, और वह अपने बेटे को चेक डिपाजिट करने से मना कर देता है। इस बीच नोयना, अंगद के घर पर उसे और वृंदा को उनके बच्चों के साथ शांति निकेतन लौटने के लिए मना लेती है।
इन्हें भी पढ़ें: