TRP Report: ‘तुलसी’ को पछाड़कर ये शो बना दर्शकों की पहली पसंद! टीआरपी की रेस में औंधे मुंह गिरे ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि..’, देखें टॉप 10 लिस्ट।

Ads

TRP Report: दर्शक हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट (BARC Report) के आने का इंतजार करते हैं, टॉप 5 की रेस में इस बार 'जी टीवी' के इन शोज़ ने बाजी मार ली है आइए देखते हैं इस हफ्ते की पूरी लिस्ट!

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 04:11 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 04:11 PM IST

TV TRP Report/Image Credit: ScreenGrab

HIGHLIGHTS
  • 'अनुपमा' का डोला सिंहासन!
  • टीआरपी लिस्ट में 'भूचाल'!

TRP Report: दर्शक हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट (BARC Report) के आने का इंतजार करते हैं क्योंकि इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि कौन सा सीरियल दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है.. इस हफ्ते वीक 18 की रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जी हाँ! हमेशा टॉप पर राज करने वाले ‘तुलसी’ और ‘अनुपमा’ के शोज़ की बादशाहत, इस हफ्ते की रिपोर्ट में खत्म होती नज़र आ रही है। टॉप 5 की रेस में इस बार ‘जी टीवी’ के इन शोज़ ने बाजी मार ली है। तो देर किस बात की, आइए देखते हैं इस हफ्ते की पूरी लिस्ट!

TV TRP Report: इस हफ्ते वीक 18 की Top-10 टीवी TRP Report!

Vasudha (वसुधा)

‘जी टीवी’ का सीरियल ‘वसुधा’ लगातार अपनी बादशाहत कायम रखते हुए, इस बार भी नंबर -1 पर है। शो में आ रहे धमाकेदार ट्विस्ट दर्शकों को टीवी से चिपके रहने पर मजबूर कर रहे हैं, यही वजह है कि शो को 2.0 रेटिंग मिली है।

Ganga Mai ki Betiyan (गंगा माई की बेटियां)

नंबर-2 की गद्दी पर ‘जी टीवी’ के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ का कब्जा हुआ है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इसे शो को 1.7 की टीआरपी रेटिंग मिली है, जो यह दर्शाता है कि इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)

लंबे समय तक नंबर 1 की गद्दी पर राज करने वाले शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का जादू पिछले दो हफ्तों से फीका पड़ता नजर आ रहा है। इस बार, इस शो को तगड़ा झटका लगा है और यह 1.7 रेटिंग के साथ खिसककर नंबर-3 पर पहुंच गया है।

Tumm se Tumm Tak (तुम से तुम तक)

‘ZEE TV’ का दबदबा यहीं थमा नहीं, उसके एक और शो ‘तुम से तुम तक’ ने 1.6 की रेटिंग के साथ नंबर-4 पर कब्जा जमा लिया है। इस हफ्ते की रिपोर्ट से पता चलता है कि टीआरपी में जी टीवी के शोज़ छाए हुए हैं।

Anupama (अनुपमा)

‘अनुपमा’ के फैंस के लिए फिर से बुरी खबर है। शो की trp में इस बार भी भारी गिरावट है और यह सिर्फ 1.5 रेटिंग के साथ लगातार दूसरी बार पांचवें स्थान पर आ गिरा है। शो को दोबारा पटरी पर लाने के लिए मेकर्स कहानी में जी-जान लगा रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद टीआरपी के आंकड़ों में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ है।

TRP Report this Week: बाकी के शोज़ की स्थिति!

लिस्ट में आगे बढ़ें तो छठे पायदान पर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ और ‘नागिन 7’ सातवें नंबर पर मौजूद है। टीआरपी लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को आठवां, ‘उड़ने की आशा’ को नौवां और ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ को दसवां स्थान मिला है।

इन्हें भी पढ़ें:

टॉप 5 की लिस्ट में कौन-कौन से चैनल छाए हुए हैं?

इस हफ्ते की लिस्ट में ज़ी टीवी (Zee TV) का पूरी तरह दबदबा है, जिसके तीन शोज ने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की की है।

क्या 'नागिन 7' और 'ये रिश्ता...' टॉप 10 से बाहर हैं?

जी नहीं, 'नागिन 7' सातवें नंबर पर और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आठवें स्थान पर बने हुए हैं, हालांकि इनकी रेटिंग्स में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है।

अनुपमा की रेटिंग में गिरावट क्यों आई?

मेकर्स कहानी में कई टर्न और ट्विस्ट ला रहे हैं, लेकिन दर्शकों को कहानी खिंची हुई लग रही है, जिसकी वजह से रेटिंग गिरकर 1.5 पर आ गई है।