Tum se Tum Tak: अनु के नए अवतार को देख, मीरा के उड़े होश! मानसी और मीरा बुनेंगी साजिशों का जाल, क्या कसौटी पर खरी उतर पाएगी अनु?
Tum se Tum Tak: 'ज़ी टीवी' के मोस्ट पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' में आने वाला एपिसोड लाएगा आर्या और अनु की ज़िन्दगी में नया मोड़। हर्षवर्धन ने अनु को दिया सिर्फ एक मौका, यह साबित करने का कि वह आर्या के लायक है। क्या अनु हो पाएगी कामयाब?
Tum se Tum Tak written update 17th March 2026/Image Source: IBC24
- अनु का हुआ शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन!
- अनु को देख, मीरा के उड़े होश!
- हर्षवर्धन ने दिया अनु को अल्टीमेटम!
Tum se Tum Tak: ‘Zee TV’ पर देखा जाने वाला, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ का आने वाला एपिसोड होने वाला है बहुत ही धमाकेदार। जी हाँ! अपने पिछले एपिसोड में देखा कि अनु, हर्ष के केबिन के बाहर घंटों खड़े होकर, उसके और आर्या के रिश्ते के लिए हर्ष को मनाने की कोशिश करती है। तो आपको बता दें कि हर्षवर्धन ने अनु को एक मौका तो दिया लेकिन सामने रखी है शर्त..।
Tum se Tum Tak Spoiler: हर्षवर्धन ने अनु को दिया एक मौका!
आज का एपिसोड शुरू होता है जब आर्या को पता चलता है कि हर्ष के केबिन के बाहर अनु, घंटों से खड़ी है। यह जानकर, आर्या अनु को अपने केबिन में बुलाता है। अनु की चिंता करते हुए वह उसे बैठने और जूस पीने के लिए कहता है। वह ज़ोर देकर यह भी कहता है कि वह बिलकुल नहीं चाहता कि इन सब के चलते अनु की तबीयत ख़राब जो जाए।
अनु, आर्या को भरोसा दिलाते हुए कहती है कि वह ठीक है आर्या कहता है कि वे हर्ष को मनाने की कोई और तरकीब ढूँढ़ लेंगे। अनु बताती है कि वह पहला कदम उठा चुकी है और हर्ष ने उसे एक मौका दिया है यह साबित करने का कि वह आर्या के लायक है। आर्या पूछता है कि हर्ष ने क्या शर्त रखी है? अनु कहती है वह शर्त, हर्ष अभी बताएगा।
हर्षवर्धन लेगा अनु की परीक्षा!
जल्द ही, हर्ष अनु को अपनी शर्त बताता है और अनु से कहता है कि यदि सच में वह आर्या की जीवन संगिनी बनने के लायक है तो उसे यह 2 दिनों में साबित करना होगा। उसे ऊँचे लेवल के परिवार और आर्या की ज़िन्दगी का हिस्सा बनने के लिए, आर्यवर्धन के परिवार के रीति-रिवाज़, तोर-तरीके साथ ही नियमों को सीखना और समझना होगा।
अनु, ध्यानपूर्वक हर्ष की बातें सुनती है और उसके द्वारा दी हुई चुनौती को स्वीकार करती है।किन्तु मात्र दो दिन, इतनी कम समय सीमा को सुनकर उसे महसूस होता है कि यह चुनौती मुश्किलों से भरी होने वाली है, लेकिन वह जानती है कि हर्ष को मनाने और आर्या के साथ पूरी ज़िन्दगी बिताने और अपने सपनों को पूरा करने का उसके पास यह एकमात्र मौका है।
Tum se Tum Tak written update 17th March 2026: क्या चुनौतियों को पार कर पाएगी अनु?
अनु, अपने परिवार वालों को हर्ष की दी हुई चुनौती के बारे में बताती है गोपाल, सुनकर हैरान रह जाता है कि सिर्फ 2 दिनों में अनु कैसे उनके तौर-तरीके, रहन-सहन, रीति-रिवाज़ सीख पाएगी? वह कहता है कि उन्हें अनु को वैसे ही अपनाना चाहिए जैसी वो है। तभी पुष्पा कहती है कि आज कल शादी से पहले ही होने वाली बहु को घर के रीती रिवाज़ों और रहन-सहन की ट्रेनिंग दी जाती है। तो अब अनु ने चुनौती को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है तो देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या अनु, कसौटी पर खरी उतर पाएगी?
इन्हें भी पढ़ें:

Facebook


