Tumm se Tumm Tak 29th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ की कहानी में ऐसा मोड़ आ चूका है जो कि भावनाओं और थ्रिल का ऐसा संगम, जहाँ एक सेकंड का फैसला बदल देता है पूरी कहानी।
अनु का चुना हुआ रास्ता, पहले से ही जोखिम भरा है और वह आर्या से फ़ोन पर अपनी लोकेशन गलत बताते हुए कहती है कि वह अभी अपने मोहल्ले में है, हालांकि वह राजीव के सच जानने के लिए मंदिर जा रही होती है। महज़ एक छोटा सा झूठ ज़ाहिर करता है कि इस रहस्य ने उसके भरोसे को कितना गहरा धक्का पहुंचाया है। वह आर्या पर शक नहीं करना चाहती, लेकिन अब वह सवालों को अनदेखा भी नहीं कर सकती।
दूसरी ओर, आर्या यह फैसला करता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह अनु को राजीव का राज़ खुद बताएगा। वह नहीं चाहता कि अब उनके बीच कोई तीसरा आए। जब उसने मिलने और राजीव के विषय में बात करने की इच्छा जताई, तो लगा जैसे किसी बड़ी घड़ी का इंतज़ार खत्म हो गया हो और अब सब ठीक होने वाला है, उसी दौरान नियति एक नया खेल खेलती है। आर्या फिर एक दुर्घटना का शिकार हो जाता है।
एक्सीडेंट होते ही, कॉल बीच में कट जाता है और अचानक से बातचीत बंद हो जाती है। अचानक हुई खामोशी, रूह तक को बेचैन कर देती है। यह केवल एक तकनीकी बाधा नहीं, बल्कि एक सांकेतिक घटना है। किस्मत ने मौके पर ही सच को सामने आने से रोक दिया।
कॉल डिस्कनेक्ट होते ही अनु तुरंत रियेक्ट करती है उसे एहसास होता है कि कुछ को बुरा है और वह सोचकर घबरा जाती है। इसके बावजूद, वह सच के दूसरे पहलू की ओर, यानी मंदिर की तरफ बढ़ रही है। असली टेंशन तो अब शुरू होती है क्योंकि अब दो सच, आमने-सामने की जंग में खड़े हैं।
एक तरफ से आर्या – जो है, जैसा है, एकदम खरा।
बाहर से कोई दूसरा शख्स – शायद चालबाज़ और खतरनाक।
अब मुद्दा सिर्फ राजीव की सच्चाई नहीं बल्कि सही मौके का भी है।