Tumm se Tumm Tak: संत की भविष्यवाणी से काँपा झेंडे! राजनंदिनी की मौत का वो कड़वा सच.. क्या अपनों के ही खून से रंगे हैं आर्या के हाथ?

Tumm se Tumm Tak: संत की भविष्यवाणी से काँपा झेंडे! राजनंदिनी की मौत का वो कड़वा सच.. क्या अपनों के ही खून से रंगे हैं आर्या के हाथ?

Tumm se Tumm Tak 2nd July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

Modified Date: July 2, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: July 2, 2026 7:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संत की रहस्यमयी चेतावनी ने झेंडे की उड़ाई नींदें!
  • आर्या के बताने से पहले ही अनु तक पहुंचा सच!

Tumm se Tumm Tak: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में अतीत का साया पूरी कहानी को बदलने वाला है जो अतीत के दफ़न पन्नो को पलट कर रख देगा। मंदिर में अनु को कुछ ऐसे रहस्य्मयी संकेत मिलते हैं जो उसे इतिहास के अनसुलझे रास्तों पर ले जाती हैं। ऐसा लगता है मानों खुद किस्मत अब उन सारे काले राज़ों को एक-एक करके बाहर लाने के लिए बेताब है और नियति, इस खेल को अपने हाथ में ले चुकी है।

Tumm se Tumm Tak Spoiler: संत की भविष्यवाणी से उड़े झेंडे के होश!

यात्रा के दौरान, दरगाह पर झेंडे का सामना एक रहस्यमयी संत से होता है, जो उसे देखकर एक खौफनाक भविष्यवाणी करता है। संत उसे चेतावनी देते हुए कहता है कि तैयार हो जा, हिसाब-किताब का वक़्त आ गया है! सालों से दफ़न हर राज़ अब कब्र चीरकर बाहर आ रहा है, और अब एक ऐसा तूफ़ान उठेगा, जो सब कुछ बहा ले जाएगा।

आर्या की ताक़त और झेंडे की चालाकी पड़ी फींकी!

उस संत की चेतावनी सुनते ही झेंडे के चेहरे का रंग उड़ जाता है। उसे यह भयानक डर सताने लगता है कि जिस अतीत को उन्होंने मरा हुआ समझ लिया था, आख़िरकार वह अतीत लौटके वापस आ रहा है। झेंडे को यह एहसास हो जाता है कि अब सच्चाई की इस आंधी के सामने, न तो आर्या की ताक़त काम आएगी और न ही उसकी खुद की चालाकी..

Tum se Tum Tak: कुछ ही पलों में उसका डर सच होने लगता है।

अनु को जालंधर का अचानक एक कॉल आता है, बिना परिचय दिए वह अनु से सीधे सवाल करता है कि क्या आर्या ने आख़िरकार उसे राजनंदिनी के बारे में सच बता दिया? ठीक अगले ही पल वह अनु को यह पूछकर, गहरी सोच के दलदल में धकेल देता है कि क्या उसे पता भी है कि राजनंदिनी की मौत कैसे हुई थी ?

यह सुनकर अनु स्तब्ध रह जाती है।

मंदिर जाने के बाद से अनु को उसके सपने में आ रही उस अनजान औरत और कम उम्र वाले आर्या के अजीब दृश्य नज़र आ रहे हैं। अब राजनंदिनी का नाम पहली बार सुनकर, उसे एहसास होता है कि उसके सपनो में आ रही रहस्यमयी औरत का संबंध शायद आर्या के छिपे हुए अतीत से हो सकता है।

जालंधर का एक फ़ोन कॉल कई अनसुलझे सवाल खड़े करता है। आख़िर आर्या अनु से सच क्यों छिपा रहा है? क्या हुआ था राजनंदिनी के साथ? और इतने सालों बाद उसकी मौत का मामला इतना अहम क्यों होता जा रहा है?

Tumm se Tumm Tak 2nd July 2026 written update: एक-एक कर खुल रही, रहस्य की पर्तें!

जैसे-जैसे इस रहस्य की पर्तें खुल रही हैं, ऐसा लगता है कि जिस खौफनाक सच्चाई को आर्या ने सालों से छिपाकर रहा था, अब उसका बाहर आना तय है। अनु पहले से ही रहस्य्मयी और डरावने दृश्य दिखने की वजह से परेशान है और ऐसे में जालंधर के खुलासे से उसकी ज़िन्दगी, हमेशा के लिए बदल सकती है।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या आर्या के कुछ बताने से पहले ही जालंधर अनु को राजनंदिनी की पूरी सच्चाई बता देगा? या फिर इससे पहले कि कोई और उनके रिश्ते में दरार डाले, आर्या खुद अपने दर्दनाक अतीत के ज़ख्मों को अनु के सामने खोलकर रख देगा?

इन्हें भी पढ़ें:

Vasudha Upcoming Twist: आरोपों के घेरे में चंद्रिका का सम्मान! देव का खौला खून.. क्या संतोष बिना सोचे समझे बर्बाद कर देगी, चंद्रिका का नाम?

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.