Tumm se Tumm Tak: मीरा की हरकत से तिलमिला उठा आर्या! क्या हर्ष का कठोर फैसला बदल पाएगा, अनु की तक़दीर या होगा अनु और आर्या के प्यार का अंत?

Ads

Tumm se Tumm Tak: 'Zee TV' पर आ रहा, दर्शकों का सबसे फेवरेट शो 'तुम से तुम तक' में आने वाले एपिसोड में अनु अपने जीवन की सबसे मुश्किल परीक्षा का सामना करती हुई नज़र आती है, जिसमें यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या अनु अपने प्यार की अग्निपरीक्षा में सफल हो पाएगी?

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 02:28 PM IST

Tumm se Tumm Tak 21th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • क्या आर्या सह पायेगा अनु का अपमान?
  • आर्या की बेबसी और अनु के आंसू!

Tumm se Tumm Tak: Zee TV‘ पर आ रहा, दर्शकों का सबसे फेवरेट शो ‘तुम से तुम तक‘ में आने वाले एपिसोड में बहुत ही भावुक मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें अनु अपने जीवन की सबसे मुश्किल परीक्षा का सामने करेगी। एपिसोड की शुरुआत होती है जब अनु अपनी आँखों में सपने और उम्मीदें लिए अनु ऑफिस में कदम रखती है। हर्षवर्धन के सामने, पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, किन्तु स्थिति तब डरावनी लगती है जब जजों के पैनल में सिर्फ हर्ष ही नहीं बल्कि मीरा और मानसी भी शामिल हो जाते हैं।

Tum se Tum Tak 21st March 2026 written update: अनु के प्यार की अग्निपरीक्षा हुई शुरू!

अनु का टेस्ट शुरू होता है और हर्षवर्धन, अनु से औपचारिक डिनर टेबल पर चम्मचों का इस्तेमाल करने का सही क्रम पूछता है, जिसका जवाब अनु बखूबी और ईमानदारी से देती है। अनु के सही जवाब से सब प्रभावित होते हैं। कुछ पलों के लिए जैसे राहत मिल जाती है। आर्या और अनु का परिवार, लाइव वीडियो के ज़रिए, अनु के इतने दबाव में होने के बावजूद उसका शानदार प्रदर्शन देखकर बहुत खुश होते है, उन्हें उस पर गर्व महसूस होता है।

सवाल में हुआ उलट-फेर !

लेकिन ठीक तभी, जब चीज़ें अनु के पक्ष में जाने ही लगती हैं उसी समय, मीरा प्लान के मुताबिक, टेस्ट में बदलाव कर देती है जिससे अनु की मेहनत पर सवाल उठाने लगें। वह हर्ष के पूछे हुए सवाल को पुराना बताकर, अनु को कांटे वाले चम्मच की बजाये, चॉपस्टिक्स इस्तेमाल करने की चुनौती देती है। अचानक किए गए इस बदलाव से अनु स्तब्ध रह जाती है। जो परीक्षा, ‘टेबल मैनर्स’ यानी कि (खाने-पीने के तौर-तरीकों) से शुरू होनी थी, वह कुछ और ही बन जाती है, ऐसा लगता है कि क्या यह टेस्ट पहले से ही फिक्स्ड था?

Tumm se Tumm Tak Spoiler: हर्ष ने सुनाया अंतिम फैसला !

अनु बिना हिम्मत हारे, चॉपस्टिक्स सँभालने की पूरी कोशिश करती है लेकिन उसकी नाकाम कोशिशों के साथ मुश्किलें बढ़ती जाती हैं, इससे उसका अनुभवहीन होना साफ़ नज़र आता है। मीरा की इस हरकत से आर्या का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाता है और वह बेबस होकर सब कुछ देखता है क्योंकि ये बदलाव मूल इम्तिहान के तहत नहीं आता।

इस मौके का भरपूर फायदा उठती हुई मीरा और मानसी, अनु को सँभालने का मौका दिए बिना ही एलान कर देती है कि अनु फेल हो गयी है। हर्ष भी उनके इस फैसले से सहमत हो जाता है और अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए कहता है कि उसकी तरफ से ‘ना’ है। इस नतीजे से अनु की कड़ी मेहनत व्यर्थ होती नज़र आती है और वह पूरी तरह से टूट जाती है।

Tum se Tum Tak Serial: मीरा और मानसी की साजिश हुई कामयाब!

यह टेस्ट के नाम पर रची हुई साजिश, अनु की उम्मीदों को पल भर में ही निराशा में बदल देती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सचमुच यह अनु की परीक्षा थी या शुरू से ही उसे असफल करने की साजिश रची गई थी? अब आगे यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या आर्या, अनु के साथ हो रही इस नाइंसाफी को देखकर भी चुप बैठेगा?

इन्हें भी पढ़ें:

Tumm se Tumm Tak: साजिशों के भंवर में फंसी अनु! क्या मीरा और मानसी के बिछाये हुए कांटें रोक पाएंगे, अनु के मंज़िल की ओर बढ़ते कदम?

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, रिलीज के पहले दिन ही कर ली रिकॉर्ड तोड़ कमाई, यहां जानें आंकड़े

क्या अनु ने हर्ष द्वारा दी गई डाइनिंग शिष्टाचार (Dining Etiquette) की परीक्षा पास की?

अनु ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया और चम्मच-कांटों (Outside-in rule) के इस्तेमाल से सबको प्रभावित किया, लेकिन अंत में 'चॉपस्टिक्स' की कठिन चुनौती में वह विफल हो गई, जिसके कारण हर्ष ने उसे रिजेक्ट कर दिया।

अनु की हार के पीछे मीरा और मानसी की क्या साजिश थी?

जब मीरा ने देखा कि अनु डाइनिंग टेबल के नियमों को आसानी से पार कर रही है, तो उसने जानबूझकर खेल बदल दिया। उसने अनु को 'चॉपस्टिक्स' से खाना खाने की ऐसी चुनौती दी, जिसके लिए अनु बिल्कुल तैयार नहीं थी।

अनु की असफलता पर आर्या (Sharad Kelkar) की क्या प्रतिक्रिया थी?

आर्या वीडियो कॉल के जरिए यह सब लाइव देख रहा था। अनु की बेइज्जती और उसकी आंखों में आंसू देखकर आर्या का दिल टूट गया और वह वर्धन परिवार के इस व्यवहार से बेहद गुस्से में और चिंतित नजर आया।

क्या हर्ष और अनु का रिश्ता इस रिजेक्शन के बाद खत्म हो जाएगा?

एपिसोड के अंत में हर्ष का फैसला काफी कठोर था, जिससे ऐसा लग रहा है कि अनु के लिए वर्धन परिवार में जगह बनाना अब नामुमकिन है। हालांकि, आर्या और पुष्पा का सपोर्ट आगे कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला सकता है।

आज के एपिसोड का सबसे इमोशनल सीन कौन सा था?

सबसे भावुक पल वह था जब चॉपस्टिक्स न चला पाने के कारण अनु डाइनिंग टेबल पर सबके सामने शर्मिंदा होती है और हर्ष बिना उसकी भावनाओं की परवाह किए उसे 'अयोग्य' घोषित कर देता है।