Tumm se Tumm Tak 19th March 2026
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्रैक आने वाला है जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। अनु के परिवर्तन के सफर में वो पल तब आता है जब जस्सी और हैप्पी उसे हाई सोसाइटी के रहन-सहन की ट्रेनिंग देते हैं। जहां ऊँची एड़ी की सेंडल पहनकर चलने से शुरू होकर ये सफर सीधा ज़मीन की धुल चटा देता है। अनु अपना बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करती है लेकिन घबराहट की वजह से लड़खड़ाते हुए गिर जाती है, जिससे उसकी महंगी और ऊँची एड़ी की सैंडल टूट जाती है।
हैप्पी यह देखकर, समझदारी दिखाने की बजाय बौखला जाता है और कहता है कि अपने इतनी महंगी सैंडल तोड़ दी इसलिए अब उन्हें सैंडल का अलग चार्ज देना होगा वो भी 25000 रुपये। गोपाल को यह सुनकर सदमे में आ जाता है और सोचता है कि वह पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
इस बीच, जब अनु इन परेशानियों और अपमान से जूझ रही होती है तो आर्या खुद को उससे दूर नहीं रख पाता और फ़िक्र में एक ऐसी योजना बनाता है जिससे उसकी इंडिरेक्टली मदद भी हो जाए और उसका हर्ष से किया हुआ वादा भी न टूटे। वह झंडे से वीडियो कॉल पर संपर्क करता है साथ ही अनु को भी इस कॉल से जोड़ता है और वीडियो कॉल के ज़रिये वह झंडे को खाने के तौर तरीके सिखाने लगता है, जिससे अनु को अप्रत्यक्ष रूप से सिखने में मदद मिल सके। इससे आर्या का अनु के प्रति प्यार और फिक्र साफ़ नज़र आती है और बिना नियमों को तोड़े, अनु का समर्थन और उसकी मदद करने को कितना बेताब है।
सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाला पल तब आता है जब आर्या, झेंडे के ज़रिए अनु की मदद करने की कोशिश करता है लेकिन अनु उसे वहीं रोक देती है और कहती है कि वह बेईमानी नहीं करेगी, क्योंकि धोका करके इंसान दूसरों की नज़र में तो जीत जाता है लेकिन खुद की नज़रों में हार जाता है इसलिए वह धोखे से नहीं जीतना चाहती। इस फैसले से आर्या की नज़रों और दिल में अनु के लिए इज़्ज़त और प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
यह ख़ूबसूरत पल, अनु की ईमानदारी, उसकी सादगी, उसका चरित्र और उसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारता है, जब वह बिना किसी की सहायता के, अपने दम पर उस चैलेंज को पूरा करने का निर्णय लेती है।
आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचप्स होगा कि किस प्रकार अनु, अपनी हिम्मत और ईमानदारी के साथ कठिनाई से जूझते हुए, हर्ष के दिए हुए चैलेंज को पूरा करने में, क्या अनु हो पाएगी कामयाब?
इन्हें भी पढ़ें: