Vasudha 13th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@TellyChakkar
Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी अब एक जबरदस्त मोड़ पर आ खड़ी हुई है जहां परिवार में न केवल सबसे बड़ा आपसी टकराव देखने को मिलेगा, बल्कि पूरे परिवार की नींव तक हिला देगा.. क्योंकि अच्छा ख़ासा चलता हुआ वसुधा के बिज़नेस में अचानक आए एक और झटके के बाद, देव अपना सब्र खो बैठता है।
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब वसुधा को व्यापारी जतिन राजपूत का फ़ोन आता है, जो सब कुछ बदल कर रख देता है। वह परिवार को इकठ्ठा करके दुखी मन से बताती है कि जतिन ने ₹25 लाख की बिज़नेस डील कैंसिल कर दी है। जो परिवार कल तक इस बड़े ऑर्डर की ख़ुशी मना रहा था किन्तु आज अचानक मिले इस झटके से हर कोई स्तब्ध रह जाता है।
देव तुरंत सारी कड़ियाँ जोड़ लेता है और उसे पूरा यकीन हो जाता है कि इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि चंद्रिका का ही हाथ है, जिसने जतिन से मिलकर उसे डील कैंसिल करने के लिए उकसाया है, ठीक वैसे ही जैसे पहले भी उसने वसुधा की राह में कांटें बिछाए थे। गुस्से से तमतमाया हुआ देव, अपनी भावनाओं पर काबू खो बैठता है और पूरे परिवार के सामने अपनी माँ चंद्रिका से सीधे सवाल करने का फैसला करता है।
सबसे हैरान कर देने वाला पल तो तब आता है जब देव सारी मर्यादाएँ भूलकर सीधे चंद्रिका पर उंगली उठा देता है। वह आरोप लगाता है कि वसुधा के बिज़नेस शुरू होने के बाद से उसकी राह में आई हर समस्या चंद्रिका की सोची-समझी साजिश थी.. आँखों में गुस्सा लिए वह साफ़ शब्दों में कहता है कि आज वह बेटे की हैसियत से नहीं, बल्कि वसुधा का पति बनकर पूछ रहा है, जो अपनी पत्नी के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
प्रभात, चंद्रिका पर लगाए गए देव के इन गंभीर आरोपों को सुन स्तब्ध रह जाता है। पूरा चौहान परिवार यह देखकर सन्न रह जाता है क्योंकि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जो देव हमेशा चंद्रिका के सम्मान में सिर झुकाए खड़ा रहता था, आज उसी देव की आँखों में चंद्रिका के लिए सिर्फ गुस्सा है..
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या चंद्रिका खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी या अपनी चालों के पीछे छिपा असली सच बताएगी? या क्या देव ने आख़िरकार सरेआम उस शख़्स का पर्दाफाश कर दिया है जो कि चुपचाप वसुधा के कारोबार में मुश्किलें खड़ी कर रहा था?