Vasudha: शक के चक्रव्यूह में फंसीं चंद्रिका और वसुधा! क्या यह झूठ देगा संतोष को नया जीवन या सर्जरी थिएटर जाने से पहले ही बेनकाब हो जाएगा खेल?
Vasudha: 'वसुधा' के आगामी एपिसोड में चंद्रिका और वसुधा के सामने एक नया भावुक मोड़ आएगा, जहाँ उनके बीच के गुप्त प्लान को सबसे कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा..
Vasudha 27th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- यह झूठ चौहान परिवार में लाएगा कोई नया तूफान?
- शक के घेरे में फंसीं चंद्रिका और वसुधा!
- क्या वसुधा का यह 'महा-झूठ' बचा पाएगा संतोष की जान?
Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आगामी एपिसोड में चंद्रिका और वसुधा के सामने एक नया भावुक मोड़ आएगा, जहाँ उनके बीच के गुप्त प्लान को सबसे कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।
Vasudha Upcoming Twist: भारी मन से चंद्रिका ने सौंपी चाबियाँ!
वसुधा को चौहान परिवार की बड़ी बहु के रूप में स्वीकार करने के बाद, संतोष अगला कदम उठाती है। वह चंद्रिका से कहती है कि घर की चाबियाँ अपनी बड़ी बहु को सौंप दें, क्योंकि अब चौहान परिवार में यही वसुधा का अधिकार है।
चंद्रिका ने भारी मन से चाबियों का गुच्छा वसुधा को सौंप देती है। यह पल बेहद भावुक होता है क्योंकि चंद्रिका और वसुधा दोनों ही इस सच से वाकिफ हैं कि यह सब बस संतोष को ऑपरेशन के लिए तैयार करने की एक सोची-समझी योजना है।
संतोष को हुआ चंद्रिका और वसुधा पर शक!
वसुधा यह बड़ी ज़िम्मेदारी लेने में असहज महसूस करती है। वह आदरपूर्वक चंद्रिका से कहती है कि भले ही वह घर की बड़ी बहु है, लेकिन वह घर की चाबियाँ नहीं ले सकती क्योंकि चंद्रिका ही इस घर की असली मालकिन और मुखिया है। उसकी इस हिचकिचाहट से संतोष को तुरंत शक हो जाता है।
Vasudha 27th July 2026 written update: वसुधा के उड़े होश!
संतोष दोनों के बीच की अजीब चुप्पी को समझ जाती है और उनसे सवाल करने लगती है। वह उनसे पूछती है कि क्या वे दोनों उससे कुछ छिपा रहे हैं? इसके बाद वह एक ऐसा सवाल पूछती है जिसे सुनकर वसुधा के होश उड़ जाते हैं “क्या चंद्रिका ने सच में तुम्हें अपनी बहू माना है या यह कोई नाटक है?”
बने-बनाए प्लान पर मंडराया ख़तरा!
वसुधा कुछ पल के लिए सन्न रह जाती है। वह जानती है कि अगर संतोष को सच पता चला, तो वह सर्जरी के लिए मना कर देगी और उनका बनाया हुआ पूरा प्लान बिगड़ जाएगा। इसलिए, वह अपनी घबराहट को छिपकर संतोष से झूठ बोलती है और उसे भरोसा दिलाती है कि चंद्रिका ने सचमुच उसे अपनी बहु के रूप में स्वीकार कर लिया है।
अब सवाल तो यह उठता है कि क्या संतोष वसुधा की बातों पर आसानी से भरोसा कर लेगी, या उसे समझ आ जाएगा कि चंद्रिका और वसुधा उसे बचाने के लिए यह नाटक कर रहीं हैं?

Facebook


