Vasudha: संतोष और चंद्रिका के बीच छिड़ी आर-पार की जंग! अतीत का वो ‘ज़हरीला’ राज़, क्या संतोष की ज़िद, हिला देगी पूरे चौहानों की नींव!
Vasudha: 'ZEE TV' पर आ रहा दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा भावात्मक मोड़ देखने को मिलेगा, जो अतीत के गहरे राज़ की परतें खोल देगा..
Vasudha 20th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- वसुधा के हक़ के लिए, संतोष करेगी सारी हदें पार!
- खौफनाक सच का काउंटडाउन!
Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV‘ पर आ रहा दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा भावात्मक मोड़ देखने को मिलेगा, जो चंद्रिका के सबसे बड़े फैसले के पीछे छिपे हुए रहस्य की परतों को खोल देगा। चंद्रिका की बेरुखी, आज भी दर्शकों के दिल में एक बड़ा सवाल बनी हुई है कि वसुधा का निःस्वार्थ प्रेम और चौहान खानदान के प्रति उसका समर्पण, वसुधा के अनगिनत बलिदानों के बावजूद भी आखिरकार चंद्रिका उसे अपनाने से क्यों कतरा रही है? अब शायद वक़्त आ गया है उस गहरे राज़ के बेनकाब होने का..
Vasudha Spoiler: संतोष के सवालों से घबराई चंद्रिका!
कहानी में नया मोड़ तो तब आता है जब संतोष सीधे चंद्रिका की आँखों में देखकर सवाल करती है कि जब वसुधा हर मुश्किल में परिवार की ढाल बनकर खड़ी रही, तो उसे बहु के रूप में अपनाने में कैसी हिचक?
चौहान परिवार के लिए अपनी खुशियों की बलि देने से लेकर चंद्रिका की ढाल बनाने तक, वसुधा ने अनगिनत बार अपनी योग्यता दिखाई है, उसकी वफादारी किसी प्रमाण की मोहताज नहीं है। संतोष यह कहने से ज़रा भी नहीं हिचकिचाती कि वसुधा देव की पत्नी है और चंद्रिका की बहु बनने की सच्ची हकदार है।
चंद्रिका ने तोड़ी चुप्पी!
संतोष की बातें सुनकर चंद्रिका की आँखों में आँसू आ जाते हैं और उसकी ख़ामोशी उसकी असहजता बयां करने लगती है। माहौल में सन्नाटा तो तब छा जाता है जब चंद्रिका अपनी ख़ामोशी तोड़ते हुए कहती है कि वह अपने इस फैसले की असली वजह नहीं बता सकती।
तभी संतोष एक और बड़ा खुलासा करते हुए चंद्रिका से कहती है कि उसका राज़ अब राज़ नहीं रहा, उसे सच पहले से ही पता है।
Vasudha 20th May 2026 written update: क्या चंद्रिका का राज़ अब राज़ नहीं रहा?
संतोष की बात सुनकर, चंद्रिका दंग रह जाती है, उसके हाव-भाव से यह पता लगता है कि संतोष वह सच जान चुकी है जिसे चंद्रिका ने लम्बे अरसे से अपने दिल में छिपा कर रखा था। हो सकता है कि यह रहस्य, परिवार की पुरानी परंपराओं, ज्योतिष का डर, अतीत का कोई ऐसा घाव या फिर कोई दुखद सच से जुड़ा हो, जिसे चंद्रिका ने अब तक सबसे छिपाए रखा था।
बीते एपिसोड में ही यह इशारा मिल गया था कि चंद्रिका के विरोध की वजह सिर्फ पसंद-नापसंद की नहीं थी और न ही वह वसुधा से नफरत करती थी, बल्कि चंद्रिका की बेरुखी के पीछे कोई ठोस कारण था। हालांकि सच तो यह है कि वसुधा पर चंद्रिका का भरोसा, उसकी निर्भरता और उनका आपसी लगाव, यह दिखाता है कि चंद्रिका उसे अपनाना तो चाहती है लेकिन उसके मन में बैठा कोई डर है जो उसे रोक रहा है।
Vasudha: कहानी में आया धमाकेदार मोड़!
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि आखिर चंद्रिका के इस फैसले के पीछे क्या वजह थी? क्या चंद्रिका ने देव और वसुधा की भलाई के लिए उन्हें अलग रखा था या फिर किसी पुराने राज़ की वजह से, वह ऐसा करने पर मजबूर थी…?
तैयार हो जाइये! क्योंकि संतोष और चंद्रिका के बीच बढ़ता हुआ ये तनाव देखकर लगता है कि आगे की कहानी बहुत ही रोमांचक होने वाली है। अभी तो चंद्रिका ठीक हुई थी और मयूर का मुखौटा उतरा था किन्तु एक बार फिर, चौहान परिवार की खुशियों को ग्रहण लगाने के लिए अतीत का एक और दफ़न सच, सामने आने के लिए तैयार खड़ा है।

Facebook


