Vasudha Upcoming Twist: अविनाश बनेगा बलि का बकरा! देव और मित्तल का हुआ आमना-सामना, क्या खुद के बुने चक्रव्यूह में फँसेगी करिश्मा?

Ads

Vasudha Upcoming Twist: 'ZEE TV' के सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' में करिश्मा बनाएगी अविनाश को मोहरा, मिलेगी चौहान परिवार के पुराने दुश्मन से..

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 07:26 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 07:26 PM IST

Vasudha 4th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • देव-वसुधा का धमाकेदार प्लान!
  • चंद्रिका के दिल में जगी प्रभात की याद!

Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ में आज के एपिसोड को मुख्य फोकस चंद्रिका के हालत में सुधर और भावात्मक दृश्यों पर है। वसुधा और दिव्या मिलकर चंद्रिका की देखभाल कर रही हैं ताकि चंद्रिका की रिकवरी जल्दी हो और पुनः उसमें नव जीवन का संचार हो सके।

Vasudha: वसुधा चंद्रिका को लाई चौहान हाउस!

करिश्मा की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर, वसुधा और दिव्या, चंद्रिका को घर लेकर आती हैं ताकि उसे सुरक्षित और सुकून भरा माहौल मिल सके। वह दोनों, चंद्रिका को उस मंदिर में ले जाते हैं जहां वह पहले पूजा किया करती थी, चूंकि चंद्रिका अभी कमज़ोर हैं इसलिए दोनों उसे सहारा देकर आरती करवाती हैं। जैसे ही चंद्रिका आरती करती है बीते पलों की महक आते ही माहौल भावुक हो उठता है।

चंद्रिका के अचानक बदले हाव-भाव!

चंद्रिका के मंगलसूत्र पर कुमकुम लगते ही, उसके हाव-भाव अचानक से बदलने लगते हैं। भले ही ज़बान खामोश है लेकिन उसके रिएक्शन से लगता है उसे प्रभात के जीवित होने का एहसास है। परिवार के बाकी सदस्य, प्रभात के ज़िंदा होने की सच्चाई से वाकिफ हैं लेकिन यह बात अभी चंद्रिका को नहीं बताई गई है। यह क्षण चंद्रिका के जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होने और सच के उजागर होने का संकेत देता है।

चंद्रिका की भावात्मक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, वसुधा सावधानीपूर्वक धीरे-धीरे सच सामने लाने की योजना बना रही है।

Vasudha 4th May 2026 written update: नए दुश्मन का हुआ आगाज़!

दूसरी ओर, चौहान परिवार के एक अनजान दुश्मन मिस्टर मित्तल की मौजूदगी, एक अनसुलझी पहेली बन गई है। करिश्मा, चौहान परिवार से बदला लेने के लिए और मित्तल से हाथ मिलाने के लिए बेताब होती है वह मित्तल से मिलने का प्रयत्न करती है, किंतु असफल रहती है।

अविनाश बनेगा बलि का बकरा!

आने वाले एपिसोड में करिश्मा, मित्तल से मिलने के लिए अविनाश को मोहरा बनती हुई नज़र आएगी। वह मित्तल को अपने ऑफिस ले जाती है लेकिन वहां अविनाश मिशन में उनकी सहायता करने से मना कर देगा, क्योंकि मित्तल उनका बिज़नेस राइवल है। यह जानकार करिश्मा आग बबूला हो जाती है और अपने आदमियों को अविनाश पर हमला करने का हुक देती है।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर कौन है चौहान परिवार को दुश्मन? क्या अपने बनाये जाल में खुद फंस जाएगी करिश्मा?

इन्हें भी पढ़ें:

चौहान परिवार का अनजान दुश्मन कौन है और करिश्मा उससे क्यों मिलना चाहती है?

चौहान परिवार का खूंखार दुश्मन मित्तल है। करिश्मा उससे मिलकर देव-वसुधा के खिलाफ नया खतरनाक गठबंधन करना चाहती है ताकि पूरा परिवार तबाह हो जाए।

करिश्मा अविनाश को मोहरा क्यों बना रही है?

करिश्मा अविनाश को फंसाकर और उसे मोहरा बनाकर मित्तल तक अपना मैसेज पहुंचाना चाहती है। वह खुद सामने नहीं आना चाहती, इसलिए अविनाश को बलि का बकरा बनाने की योजना बना रही है।

चंद्रिका की हालत में क्या सुधार हुआ है?

चंद्रिका की सेहत में काफी सुधार आया है। मंदिर जाने के बाद उनकी आँखों में उम्मीद जागी है और वे प्रभात के जीवित होने का संकेत महसूस कर रही हैं, जो परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत है।

देव और वसुधा का प्लान क्या है?

देव और वसुधा करिश्मा के हर मूव पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है जिसमें करिश्मा और मित्तल दोनों को एक साथ फंसाने की रणनीति है।