Vasudha Upcoming Twist: पकड़ी गई बड़ी चोरी! करिश्मा के हाथ लगी, मित्तल की ‘नकली दाढ़ी’.. क्या ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा, देव का पूरा खेल?

Ads

Vasudha Upcoming Twist: Zee TV' के सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' में अब वो खतरनाक मोड़ आ चूका है जहां चौहान परिवार के सामने आता है खौफनाक मंज़र, जो एक ही पल में सब कुछ बदल सकता है..

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 03:09 PM IST

Vasudha 7th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

HIGHLIGHTS
  • सामने आया खौफनाक मंज़र!
  • चौहानों का 'इंतकाम' शुरू!

Vasudha Upcoming Twist: Zee TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ में अब वो खतरनाक मोड़ आ चूका है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। जी हाँ! तैयार हो जाइए, घबराहट भरी कॉमेडी और हाई-वोल्टेज ड्रामा के लिए.. जो पल भर में देव की सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है।

Vasudha: करिश्मा और मित्तल का हुआ आमना-सामना!

वो घड़ी आ गई, जब करिश्मा का सामना मित्तल से होता है। पूरे आत्मविश्वास के साथ मीटिंग में जाती हुई करिश्मा, इस बात से पूरी तरह अनजान है कि मित्तल के रूप में उसके सामने प्रभात खड़ा है.. उसे पूरा भरोसा है कि वह अपनी ज़िन्दगी के सबसे मजबूत साझेदारी (Partnership) की ओर कदम बढ़ा रही है। उसके हिसाब से यह एक परफेक्ट डील है। चौहानों के ख़ात्मे के लिए, दो कट्टर दुश्मन एक हो रहे हैं।

इधर चौहान परिवार छिपकर, दूर से पूरे दृश्य को निहारता है। प्रभात के पकड़े जाने का डर देव, वसुधा, अविनाश समेत सभी के चेहरे पर नज़र आता है, क्योंकि ज़रा सी गलती और सब ख़त्म। हमेशा की तरह करिश्मा, मित्तल के आगे-पीछे घूमना शुरू करती है।

Vasudha Spoiler: मित्तल ने दी करिश्मा को चेतावनी!

उसके हिसाब से, उसमें विलन बनाने के सारे गुण मौजूद है फिर चाहे वो दोस्ती हो, साझेदारी या फिर बदला.. वह कहती है कि वे दोनों मिलकर चौहानों का नामोनिशान मिटा देंगे, किन्तु मित्तल की भूमिका निभा रहे प्रभात को अत्यधिक गुस्सा आ जाता है। आवेश में आकर वह करिश्मा को अपनी बराबरी न करने की चेतावनी देता है।

उस पल में करिश्मा, क्षण-भर के लिए हक्की-बक्की रह जाती है। उस औरत को अपने परिवार की बर्बादी का जश्न मनाते सुन, प्रभात के भेष में छिपे गुस्से का फूट पड़ना जायज़ था, जो कि आग में घी डालने का काम कर रहीं थी।

सामने आया खौफनाक मंज़र!

करिश्मा पर चिल्लाते हुए, प्रभात की नकली दाढ़ी खिसकने लगती है। हाय! जब उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी तो एन-मौके पर वह साथ छोड़ने लगती है। सबसे पहले वसुधा को इसका आभास होता है और वह घबरा जाती है। वह फुसफुसाते हुए देव को सावधान करती है कि यदि करिश्मा की नज़र दाढ़ी पर गई, तो सारी हक़ीक़त का पर्दाफाश हो जाएगा।

Vasudha 7th May 2026 written update: चौहान परिवार की धड़कनें हुई तेज़!

करिश्मा की निकटता से सभी की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं, क्योंकि गौर से देखने पर वह प्रभात को फौरन पहचान लेगी। अब इस चुनौती को कैसे पार करेगा चौहान परिवार?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि:

  • नकली दाढ़ी पर नज़र पड़ने से पहले, क्या देव करिश्मा का ध्यान हटा पाएगा या इस बार भी वसुधा स्थिति को संभाल लेगी? या
  • जैसे ही करिश्मा को पता चलेगा कि मित्तल ही प्रभात है, तो वह खेल का रुख पूरी तरह मोड़ देगी?

इन्हें भी पढ़ें:

देव का मास्टर प्लान इस एपिसोड में कितना खतरनाक मोड़ लेगा?

प्लान पूरी तरह फेल होने के कगार पर पहुँच जाता है। प्रभात का गुस्सा कंट्रोल न रहने के कारण डिस्गाइज फिसलता है, जो देव के पूरे गेम को बर्बाद कर सकता है।

करिश्मा और मित्तल (प्रभात) के बीच क्या डायलॉग्स होंगे?

करिश्मा बदला और पार्टनरशिप का ऑफर देगी, जबकि प्रभात गुस्से में बेकाबू होकर जोर-जोर से बोल देगा, जिससे उसकी दाढ़ी फिसलने लगेगी।

क्या अविनाश और दिव्या करिश्मा के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकल पाएंगे?

बिल्कुल! जहाँ एक तरफ प्रभास ने करिश्मा को उलझा रखा है, वहीं दूसरी तरफ देव और वसुधा ने पीछे के रास्ते से गोदाम में घुसकर अविनाश और दिव्या को आज़ाद करा लिया है।