Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 24th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Bollywood Tashan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘StarPlus‘ के सबसे चर्चित शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ ने इस हफ्ते टी.आर.पी रेटिंग में लम्बे समय के बाद उछाल मारी है। अब कहानी में बहुत ही दिलचस्प मोड़ आ चूका है, जहां पर सामने आए प्रोमो से यह साफ़ तौर पर देखने को मिला कि अभिरा, अभी मायरा के केस पर फोकस कर रही है, इसलिए उसके और अरमान के बीच जानबूझकर गलतफहमियां पैदा करने वाली विद्या की सच्चाई जानने के बाद भी वह चुप है, किन्तु यह तूफ़ान से पहले की शांति है।
हाल ही में आए प्रोमो के अनुसार, विद्या सामने रखा हुआ न्यूजपेपर पढ़ती है। न्यूजपेपर की मैं हैडलाइन होती है ‘बेटे ने अपनी माँ को हमेशा के लिए त्याग दिया”। यह पढ़कर विद्या खुद को सांत्वना की कोशिश करती है कि “बच्चे अपनी माँ से रिश्ता थोड़ी न तोड़ सकते हैं”। इसी बीच अरमान और अभिरा वहाँ आते हैं। अरमान, विद्या को लीगल पेपर्स देते हुए कहता है कि “बचपन में अपने मुझे जो नाम दिया था आज मैं उसे ख़त्म करने आया हूँ, आज से आप मेरी कोई नहीं लगती”।
विद्या, अरमान के मुंह से यह शब्द सुनकर तमतमा उठती है, मानों जैसे उसका अंदरूनी डर उसके सामने आ गया हो। वह इसका इल्जाम अभिरा के सर मढ़ देती है कि उसने अरमान को उसके खिलाफ भड़काया है और अभिरा के गाल पर थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ती है तभी अरमान बीच में आकर कहता है कि “अभिरा तक पहुँचने के लिए विद्या को उससे होकर गुज़ारना पड़ेगा”।
अरमान के द्वारा कहे गए शब्द सुनकर, केवल विद्या ही नहीं बल्कि अभिरा भी स्तब्ध रह जाती है। तभी अरमान, अभिरा का हाथ थामकर कहता है कि “आठ साल पहले जो गलती हुई थी उसे सुधारने का वक़्त आ गया है”, साथ ही विद्या से उनकी ज़िन्दगी से दूर जाने के लिए कहता है। इतना कहकर अरमान और अभिरा वहाँ से चले जाते हैं।
प्रोमो देखने के बाद, लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिले जिसमें कई लोगों का कहना है कि “पक्का विद्या सपना देख रही होगी”, एक ने लिखा है “ऐसा तो होगा ही नहीं”, वहीं दूसरे ने लिखा है कि “मुझे तो लगता है कि अभिरा, अरमान को कभी सच बताएगी ही नहीं”।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि: