Shivpuri Hospital News: अस्पताल की चौखट पर आदिवासी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने कराई महिला की डिलीवरी, 108 एंबुलेंस और स्टाफ ने मदद से किया इनकार
Shivpuri Hospital News: अस्पताल की चौखट पर आदिवासी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने कराई महिला की डिलीवरी, 108 एंबुलेंस और स्टाफ ने मदद से किया इनकार

Shivpuri Hospital News
- अस्पताल गेट पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया,
- 108 एंबुलेंस और स्टाफ पर उठे सवाल,
- सिविल सर्जन बोले - देर से लाए
शिवपुरी: Shivpuri Hospital News: शिवपुरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को एक आदिवासी महिला ने अस्पताल की चौखट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों का आरोप है कि बार-बार कॉल करने के बावजूद 108 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूर होकर वे महिला को ऑटो में बैठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां भी मदद नहीं मिली।
Shivpuri Hospital News: बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद जब परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय को बुलाया, तो किसी ने भी मदद नहीं की। इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा तेज हुई और अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही उसने नवजात को जन्म दे दिया। परिजनों ने खुद प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई।
Shivpuri Hospital News: डिलीवरी के बाद महिला और बच्चे को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इस मामले पर सिविल सर्जन का कहना है कि महिला को अस्पताल देर से लाया गया जिस कारण डिलीवरी बाहर हुई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब दोनों की हालत ठीक है और इलाज जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "जननी एक्सप्रेस की लापरवाही" परिजनों का आरोप है कि कई बार कॉल करने के बावजूद 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे महिला को ऑटो से लाना पड़ा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shivpuri Hospital News: Tribal woman gave birth to a child on the doorstep of the hospital
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm