BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shivpuri News: हेलमेट पहनकर लाइन में लगे कांग्रेस विधायक, खाद वितरण केंद्र में खुद झेली धक्कामुक्की, किसानों की पीड़ा देख बोले- चेहरा देखकर बांटे जा रहे थे टोकन

Shivpuri News: हेलमेट पहनकर लाइन में लगे कांग्रेस विधायक, खाद वितरण केंद्र में खुद झेली धक्कामुक्की, किसानों की पीड़ा देख बोले- चेहरा देखकर बांटे जा रहे थे टोकन

Shivpuri News,Pohari MLA Kailash Kushwaha

Shivpuri News,Pohari MLA Kailash Kushwaha

tikesh Kumar
Published: 26 Oct 2025 | 12:07 pmModified: 26 Oct 2025 | 12:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. हेलमेट लगाकर पहुंचे खाद केंद्र,
  2. देखा प्रशासन की लापरवाही,
  3. खाद वितरण की अव्यवस्था उजागर,

शिवपुरी: Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी ज़िले से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह खुद किसान बनकर खाद वितरण केंद्र पहुँच गए वो भी हेलमेट पहनकर। किसानों की समस्याओं को समझने के लिए विधायक करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। लेकिन वहाँ जो उन्होंने देख, वह प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण था।

शिवपुरी ज़िले के पोहरी कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब हेलमेट पहने एक शख्स किसानों की लाइन में खाद का कूपन लेने के लिए खड़ा दिखा। किसी को पता नहीं था कि यह कोई आम किसान नहीं, बल्कि पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह हैं। विधायक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद व्यवस्था का जायज़ा लेने का फैसला किया था। करीब एक घंटे तक लाइन में लगे विधायक ने जो देखा वह चौंकाने वाला था। टोकन वितरण के दौरान किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हो रही थी। दबंग किसान और किराए पर लाए गए मज़दूर वास्तविक किसानों को पीछे धकेलकर टोकन ले रहे थे। वहीं पटवारी चेहरा देखकर कूपन बाँट रहे थे।

Shivpuri News: विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि मैंने देखा कि किसानों के साथ बहुत बदसलूकी हो रही थी। कोई व्यवस्था नहीं थी न पुलिस न पानी की सुविधा। पटवारी मनमाने ढंग से टोकन दे रहे थे। वास्तविक किसान परेशान हैं। विधायक के अनुसार जब उन्होंने एसडीएम और टीआई से बात की तो दोनों ने एक-दूसरे पर ज़िम्मेदारी डाल दी। बताया गया कि पुलिस बल की व्यवस्था के लिए किसी को भी निर्देश नहीं दिए गए थे। एक तरफ़ किसान खाद के लिए घंटों लाइन में परेशान हैं दूसरी तरफ़ प्रशासनिक व्यवस्था सवालों के घेरे में है। विधायक की यह पहल भले ही अचानक रही हो लेकिन इसने सिस्टम की पोल ज़रूर खोल दी है। अब देखना यह है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

यहाँ भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: विधायक कैलाश कुशवाह किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझने और प्रशासनिक व्यवस्था की सच्चाई जानने के लिए छिपकर खाद केंद्र पहुँचे थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Shivpuri News: Congress MLA Kailash Kushwaha reached the fertilizer center wearing a helmet

शहर की खबरें
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am