भोपाल, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रात्रि विश्राम करेंगे क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गांधी अपनी पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए मध्य प्रदेश में हैं और उन्होंने सोमवार को मंडला और शहडोल में दो रैलियों को संबोधित किया, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।
मप्र कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘शहडोल में खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। गांधी को जबलपुर जाना था, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था।’
पटवारी ने बताया, ”अब वह शहडोल की एक होटल में रात में रुकेंगे और मंगलवार सुबह छह बजे रवाना होंगे।”
भाषा दिमो संतोष
संतोष