चंडीगढ मैराथन में 3500 धावकों ने भाग लिया

Ads

चंडीगढ मैराथन में 3500 धावकों ने भाग लिया

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 05:51 PM IST

चंडीगढ, एक मार्च (भाषा) इथियोपिया के ओल्बाना एन येडेट और मेस्केरेम तेस्फाये फिकाडू ने चंडीगढ इंटरनेशनल मैराथन में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में फुल मैराथन जीती जबकि 3500 धावकों ने इसमें भाग लिया ।

हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) में भारत के हरमनजोत सिंह और इथियोपिया की टीसेहे डेसालेन ने क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में खिताब जीते ।

दस किलोमीटर में साहिल कपूर ने पुरूष वर्ग में और सोनिया ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की ।

भाषा मोना नमिता

नमिता