आरोन राय मास्टर्स टूर्नामेंट में संयुक्त 10वें स्थान पर

आरोन राय मास्टर्स टूर्नामेंट में संयुक्त 10वें स्थान पर

आरोन राय मास्टर्स टूर्नामेंट में संयुक्त 10वें स्थान पर
Modified Date: April 10, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: April 10, 2026 2:39 pm IST

आगस्टा (अमेरिका) 10 अप्रैल (भाषा) भारतीय मूल के ब्रिटिश गोल्फर आरोन राय ने शुरुआती चार होल में तीन बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की लेकिन आखिर में उनका स्कोर एक अंडर 71 रहा जिससे वह 90वें मास्टर्स टूर्नामेंट में पहले दौर के बाद संयुक्त 10वें स्थान पर रहे।

वह शीर्ष पर चल रहे मौजूदा चैंपियन रोरी मैकलॉय और सैम बर्न्स से चार शॉट पीछे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।

भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया ने पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर बनाया। वह अभी संयुक्त 33वें स्थान पर हैं। उन्होंने बैक नाइन पर तीन बोगी और एक डबल बोगी की जिसके कारण वह अच्छी शुरुआत के बावजूद नीचे खिसक गए।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में