अभिजीत गुप्ता को दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज में संयुक्त बढत

Ads

अभिजीत गुप्ता को दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज में संयुक्त बढत

  •  
  • Publish Date - March 28, 2022 / 08:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च ( भाषा ) गत चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने ईरान के पूरमोसावी सैयद कियान को हराकर 19वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त बढत बना ली ।

लगातार छह जीत के साथ गुप्ता के अर्जुन एरिगेसी, डी गुकेश और हर्षा भारतकोटी के समान 7 . 5 अंक हो गए हैं । वहीं एस पी सेतुरमन ने रूस के पावेल पोंक्रातोव को हराकर इन चारों की बराबरी कर ली ।

पूरमोसावी इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स नॉर्म पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए । नीलेश साहा भी अगर आखिरी दौर में जीतते हैं तो यह नॉर्म हासिल कर लेंगे ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द