नई दिल्ली। Abhishek Sharma Captain आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। बताया जा रहा है कि कमिंस के पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम से जुड़ने तक अभिषेक शर्मा ही कप्तानी संभालेंगे। उनके लौटते ही टीम की कमान फिर से कमिंस के हाथों में जा सकती है।
दरअसल, पैट कमिंस लंबे समय से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। यह परेशानी उन्हें वर्ष 2025 से है और एशेज श्रृंखला के दौरान यह चोट और बढ़ गई थी। इसी कारण वह टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल सके और एशेज श्रृंखला के तीन मुकाबलों से भी बाहर रहे। माना जा रहा है कि 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में भी कमिंस उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन अस्थायी तौर पर अभिषेक शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी दे सकता है।
Abhishek Sharma Captain अभिषेक शर्मा को कप्तान बनाने की बड़ी वजह उनका भारतीय क्रिकेट में बढ़ता कद और पॉपुलैरिटी होगी। साथ ही इस खिलाड़ी को अब आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव हो गया है जिसकी वजह से वो टीम को लीड करने के लिए भी तैयार हैं। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अबतक 77 मैचों में 27.10 की औसत से 1816 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का है। साथ ही वो एक शतक लगा चुके हैं, वो 9 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-