अभिषेक का अर्धशतक, भारत के 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन

अभिषेक का अर्धशतक, भारत के 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन

अभिषेक का अर्धशतक, भारत के 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन
Modified Date: March 8, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: March 8, 2026 8:03 pm IST

अहमदाबाद, आठ मार्च (भाषा) भारत ने अभिषेक शर्मा (52 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए।

अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है।

उन्होंने 21 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए लेकिन रचिन रविंद्र की गेंद में विकेटकीपर को कैच देकर आउट हो गए। इस तरह भारत ने अपना पहला विकेट 98 रन पर गंवाया।

संजू सैमसन 48 रन और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में