IPL DC vs SRH Match Scorecard: हैदराबाद के स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का ‘हाहाकार’.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया तूफानी शतक, पस्त हुई दिल्ली की टीम
IPL DC vs SRH Match Scorecard: अभिषेक शर्मा के शतक और शानदार गेंदबाजी से हैदराबाद ने दिल्ली को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
IPL DC vs SRH Match Scorecard || Image- ESPN File
- अभिषेक शर्मा ने 135 रन की धमाकेदार पारी खेली।
- हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया।
- मलिंगा ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
हैदराबाद: अभिषेक शर्मा (नाबाद 135) की आक्रामक शतकीय पारी और ईशान मलिंगा (32 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में 47 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
अभिषेक ने खेली 68 गेंदों में 135 रनों की पारी
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अभिषेक ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। उनकी इस विस्फोटक पारी की मदद से हैदराबाद ने दो विकेट पर 242 रन बनाए और दिल्ली को नौ विकेट पर 195 रन पर रोक दिया। (IPL DC vs SRH Match Scorecard) इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने सात मैचों में चार जीत दर्ज की हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स छह मैचों में तीसरी हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
पहले विकेट के लिए 97 रनों के साझेदारी
दिल्ली के लिए नितीश राणा ने 30 गेंदों में 57 रन बनाए। उन्होंने केएल राहुल (37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम की पारी लड़खड़ा गई और स्कोर 107/1 से 107/4 हो गया। गेंदबाजी में मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। उन्हें दिलशान मदुशंका और शाकिब हुसैन का अच्छा साथ मिला, जबकि हर्ष दुबे ने अंतिम ओवर में तीन विकेट लेकर मैच पूरी तरह हैदराबाद के पक्ष में कर दिया। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान ट्रैविस हेड (37) के साथ पहले विकेट के लिए 97 रन, ईशान किशन (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन और हेनरिक क्लासेन (नाबाद 37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।
डीसी की गेंदबाजी अभिषेक के सामने बेअसर
दिल्ली के गेंदबाजों में अक्षर पटेल को एकमात्र सफलता मिली। वहीं लुंगी एनगिडी और नीतिश राणा की गेंदबाजी अभिषेक के सामने बेअसर रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत ठीक रही, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम मुकाबले में पीछे रह गई। (IPL DC vs SRH Match Scorecard) दिल्ली की रणनीति भी सवालों के घेरे में रही। स्पिन आक्रमण ने आठ ओवर में 108 रन खर्च किए और पावरप्ले के बाद भी रनगति पर नियंत्रण नहीं रख पाए। अंत में समीर रिजवी (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (27) के प्रयास भी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे।
इन्हें भी पढ़ें:-
नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया
द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
चक्करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस
सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा
घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह

Facebook


