एसीटी : भारत ने मलेशिया को 5 . 0 से हराया

Ads

एसीटी : भारत ने मलेशिया को 5 . 0 से हराया

  •  
  • Publish Date - August 6, 2023 / 10:37 PM IST,
    Updated On - August 6, 2023 / 10:37 PM IST

चेन्नई, छह अगस्त ( भाषा ) मेजबान भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में रविवार को मलेशिया को 5 . 0 से हरा दिया ।

चेन्नई के ही कार्ति सेल्वम ने पहले क्वार्टर में ही भारत को बढत दिला दी ।

हार्दिक सिंह ने तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में दूसरा गोल किया । वहीं हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में बढत तिगुनी कर दी ।

गुरजंत सिंह ने 53वें मिनटमें चौथा गोल दागा जबकि जुगराज सिंह ने अगले मिनट में एक और गोल किया ।

भारत ने पहले मैच में चीन को 7 . 2 से हराने के बाद जापान से 1 . 1 से ड्रॉ खेला था ।

भाषा मोना

मोना