अदिति अरामको चैंपियनशिप गोल्फ में संयुक्त 58वें स्थान पर
अदिति अरामको चैंपियनशिप गोल्फ में संयुक्त 58वें स्थान पर
लास वेगास, तीन अप्रैल (भाषा) अदिति अशोक ने भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वह अरामको चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त 58वें स्थान पर हैं।
अदिति ने पहले दौर में दो ओवर 72 का स्कोर बनाया।
भारत की अन्य खिलाड़ियों में अवनि प्रशांत, दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
अवनी और दीक्षा तीन ओवर 75 का कार्ड खेलकर संयुक्त 71वें स्थान पर, जबकि प्रणवी चार ओवर 76 के स्कोर के साथ संयुक्त 90वें स्थान पर हैं।
कट दो ओवर पार पर निर्धारित किया गया है। इससे अदिति मुश्किल में पड़ गई हैं जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर दूसरे दौर के बाद बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
पहले दौर के बाद जापान की मियू यामाशिता और नासा हाटाओका तथा अमेरिका की लॉरेन कॉफलिन संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इन तीनों ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


