अदिति अशोक पहले दौर के बाद संयुक्त 63वें स्थान पर

Ads

अदिति अशोक पहले दौर के बाद संयुक्त 63वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - February 4, 2022 / 02:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

फोर्ट मायर्स ( अमेरिका ), चार फरवरी ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक इवन पार 72 के स्कोर के साथ एलपीजीए ड्राइव चैम्पियनशिप के पहले दौर के बाद संयुक्त 63वें स्थान पर है ।

अदिति पिछले सप्ताह संयुक्त 13वें स्थान पर थी । उन्होंने तीन बर्डी लगाये और तीन बोगी किये ।

जापान की नासा हाताओका और अमेरिका की मरीना एलेक्स सात अंडर 65 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना

मोना