अदिति शीर्ष 20 में, प्रणवी और अवनी का खराब प्रदर्शन
अदिति शीर्ष 20 में, प्रणवी और अवनी का खराब प्रदर्शन
लास वेगास, पांच अप्रैल (भाषा) भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर में चार ओवर 76 के खराब प्रदर्शन के साथ यहां अरामको गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर खिसक गईं।
तीन दौर के बाद अदिति का कुल स्कोर पांच ओवर है।
प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रणवी उर्स ने तीसरे दौर में छह ओवर 78 जबकि अवनी प्रशांत ने नौ ओवर 81 का स्कोर बनाया।
प्रणवी का कुल स्कोर 13 ओवर जबकि अवनी का 16 ओवर है। दोनों क्रमश: संयुक्त 69वें और संयुक्त 73वें स्थान पर चल रही हैं।
इससे पहले दीक्षा डागर कट हासिल करने में नाकाम रहीं थी।
अमेरिका की लॉरेन कॉफलिन ने तीसरे दौर में एक ओवर 73 के स्कोर से कुल सात अंडर के स्कोर के साथ बढ़त बरकरार रखी है।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


