आडवाणी ने एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया

Ads

आडवाणी ने एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया

  •  
  • Publish Date - March 14, 2022 / 04:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

दोहा, 14 मार्च ( भाषा ) भारत के अनुभवी क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप के पहले दिन दो जीत के साथ शुरूआत की ।

आडवाणी ग्रुप ए में कतर के मंसूर अलोबैदली , श्रीलंका के मोहम्मद ताहाहा इरशाद और पाकिस्तान के विश्व स्नूकर चैम्पियन अहसान रमजान के साथ हैं ।

दो बार विश्व स्नूकर और बिलियडर्स चैम्पियन रह चुके आडवाणी ने इरशाद को पहले मैच में 4 . 2 से हराया । दूसरे मैच में उन्होंने मंसूर को मात दी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता