आस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

Ads

आस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - November 4, 2022 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

एडीलेड, चार नवंबर ( भाषा ) अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

आस्ट्रेलिया ने टीम में तीन बदलाव किये हैं । चोट के कारण नियमित कप्तान आरोन फिंच टीम से बाहर हैं जिनकी जगह मैथ्यू वेड कप्तानी करेंगे ।

टिम डेविड भी चोटिल हैं जबकि मिशेल स्टार्क को बाहर किया गया है । इनकी जगह कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ और केन रिचर्डसन खेलेंगे ।

भाषा मोना

मोना