अफरीदी और वसीम के तीन तीन विकेट, आयरलैंड ने बनाये नौ विकेट पर 106 रन
अफरीदी और वसीम के तीन तीन विकेट, आयरलैंड ने बनाये नौ विकेट पर 106 रन
लॉडरहिल, 16 जून (भाषा) आयरलैंड ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बना लिये।
अफरीदी ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट और इमाद वसीम ने चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट झटके।
मोहम्मद आमिर को 11 रन देकर दो विकेट मिले।
आयरलैंड के लिए जोश लिटिल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। उसके लिए गेरेथ डेलानी (31), मार्क एडेयर (15) और जॉर्ज डॉकरेल (11) दोहरे अंक का स्कोर बनाने वाले अन्य खिलाड़ी रहे।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


