आइजोल एफसी ने श्रीनिधि डेक्कन को बराबरी पर रोका

Ads

आइजोल एफसी ने श्रीनिधि डेक्कन को बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - February 28, 2023 / 09:49 PM IST,
    Updated On - February 28, 2023 / 09:49 PM IST

आइजोल, 28 फरवरी (भाषा) आइजोल एफसी ने मंगलवार को यहां श्रीनिधि डेक्कन को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर आईलीग फुटबॉल प्रतियोगिता में पिछले चार मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला तोड़ा।

इस मैच के ड्रॉ हो जाने से श्रीनिधि डेक्कन की खिताब की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। वह अब शीर्ष पर काबिज पंजाब एफसी से दो अंक पीछे हो गया है। पंजाब ने उससे एक मैच कम खेला है।

श्रीनिधि डेक्कन ने आइज़ोल के कप्तान और गोलकीपर लालमुअनसांगा को लाल कार्ड मिलने के तुरंत बाद मैच का पहला गोल किया। उसकी तरफ से यह गोल 80वें मिनट में रिलवान हसन ने किया।

आइजोल एफसी की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद बराबरी का गोल करने में सफल रही । उसकी तरफ से बराबरी का गोल स्थानापन्न खिलाड़ी इवान वेरास ने किया।

भाषा पंत

पंत