तितली माझी ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

Ads

तितली माझी ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 06:27 PM IST

नोएडा, सात अगस्त (भाषा) तितली माझी ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता जिससे भारत की शुरूआत शानदार रही।

तितली ने स्नैच में 65 किग्रा का वजन उठाया और इसके बाद क्लीन एवं जर्क में 80 किग्रा का भार उठाकर कुल 145 किग्रा का वजन उठा लिया जो उन्हें रजत पदक दिलाने के लिए काफी था।

इसी स्पर्धा में परिश्मिता गोगोई 141 किग्रा के कुल वजन से चौथे स्थान पर रही।

उन्होंने स्नैच में 65 किग्रा का वजन उठाया लेकिन क्लीन एवं जर्क में केवल 76 किग्रा ही उठा सकीं।

भाषा नमिता मोना

मोना