अजाक्स ने 13-0 की जीत से बनाया रिकार्ड

Ads

अजाक्स ने 13-0 की जीत से बनाया रिकार्ड

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 05:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

एम्सटरडम, 25 अक्टूबर (एपी) अजाक्स ने वीवीवी-वेनलो को 13-0 से हराकर डच फुटबॉल लीग में सबसे बड़ी जीत का नया रिकार्ड बनाया।

सभी गोल 66 मिनट के अंदर हुए। इस जीत से अजाक्स ने 48 साल पुराने अपने ही रिकार्ड को तोड़ा। उसने 1972 में विटेसी को 12-1 से हराया था।

अजाक्स की तरफसे लैसिना टाओरे ने पांच गोल किये। वह 1985 में मार्को वान बास्टेन के बाद यह कारनामा करने वाले अजाक्स के पहले खिलाड़ी हैं। इस 19 वर्षीय फारवर्ड ने इसके अलावा तीन गोल करने में भी मदद की।

इसके अलावा जर्गेन एकलेनकैंप और क्लास यान हंटेलार ने दो – दो गोल दागे। एकलेनकैंप ने टीम की तरफ से 12वें मिनट में पहला गोल किया था। अजाक्स के लिये रिकार्ड 13वां गोल लिसनार्डो मार्टिनेज ने 78वें मिनट में किया।

एपी

पंत

पंत