आकाश गोरखा स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में हारे

Ads

आकाश गोरखा स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में हारे

  •  
  • Publish Date - February 4, 2024 / 09:15 PM IST,
    Updated On - February 4, 2024 / 09:15 PM IST

सोफिया (बुल्गारिया), चार फरवरी (भाषा) भारतीय मुक्केबाज आकाश गोरखा (60 किग्रा) रविवार को यहां 75वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट के शुरूआती दिन उज्बेकिस्तान के दिलशोद अब्दुमुरोदोव से हार गये।

क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए हुए मुकाबले में आकाश ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन दिलशोद ने पूरे मुकाबले में धैर्य बनाये रखा और भारतीय मुक्केबाज की कमियों का फायदा उठाते हुए विभाजित फैसले में 4-1 से जीत हासिल की।

राष्ट्रीय चैम्पियन जुगनू (86 किग्रा) राउंड 16 के मुकाबले में यूक्रेन के कोचारियान अशोत के सामने होंगे।

सोमवार को सभी छह महिला मुक्केबाज अपना अभियान राउंड 16 मुकाबले से करेंगी।

भाषा नमिता

नमिता