अनाहत सिंह कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में

अनाहत सिंह कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में

अनाहत सिंह कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: October 27, 2025 / 11:11 am IST
Published Date: October 27, 2025 11:11 am IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी फ्रांस की मेलिसा अल्वेस को हराकर टोरंटो में चल रहे कनाडा ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व में 43वें स्थान पर काबिज दिल्ली की 17 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने रविवार को छठी वरीयता प्राप्त अल्वेस को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 12-10, 12-10, 8-11, 11-2 से हराया।

अनाहत का इस 96,250 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए सिल्वर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अगला मुकाबला बेल्जियम की दूसरी वरीयता प्राप्त टिने गिलिस से होगा।

इस बीच टोरंटो एथलेटिक क्लब ओपन में छठी वरीयता प्राप्त वीर चोटरानी इंग्लैंड के पेरी मलिक से हार कर बाहर हो गए। मलिक ने 11-7, 11-5, 9-11, 5-11, 11-5 से जीत हासिल की।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में