अनाहत ने वॉशिंगटन में पहला पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता

Ads

अनाहत ने वॉशिंगटन में पहला पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 02:32 PM IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) भारतीय युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जॉर्जिना केनेडी को 12 . 10, 11 .5, 11 . 7 से हराकर वॉशिंगटन में पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता ।

विश्व रैकिंग में 31वें स्थान पर काबिज 15 वर्ष की अनाहत ने स्क्वाश आन फायर ओपन जीता जो उनके कैरियर का 15वां खिताब है ।

जीत के बाद उसने कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं । मैं इन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी रैंकिंग बेहतर करना चाहती थी । मुझे खुशी है कि ऐसा कर सकी ।’’

भाषा मोना

मोना