अनास्तासिया पोटापोवा ने शीर्ष वरीय ओन्स जाबेउर को हराकर उलटफेर किया

Ads

अनास्तासिया पोटापोवा ने शीर्ष वरीय ओन्स जाबेउर को हराकर उलटफेर किया

  •  
  • Publish Date - September 14, 2023 / 02:30 PM IST,
    Updated On - September 14, 2023 / 02:30 PM IST

सान डिएगो (अमेरिका), 14 सितंबर (एपी) रूस की 27वीं रैंकिंग की खिलाड़ी अनास्तासिया पोटापोवा ने सातवीं रैंकिंग की खिलाड़ी ओन्स जाबेउर को 6-4, 7-6 (4) से हराकर उलटफेर करते हुए सान डिएगो ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

इस साल यह चौथी बार है जब पोटापोवा ने शीर्ष 10 रैंकिंग में काबिज किसी खिलाड़ी को हराया हो।

तीसरी वरीय यूनान की मारिया सकारी भी अगले दौर में पहुंच गयी। वह कोलंबियाई क्वालीफायर कैमिला ओसोरियो पर 6-3, 2-2 से बढ़त बनाये थीं जब प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने जांघ की चोट के कारण हटने का फैसला किया।

दूसरी वरीय कैरोलिन गार्सिया ने स्लोआने स्टीफंस पर 6-3, 3-6, 6-1 की जीत से क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

चेक गणराज्य की चौथी वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजसिकोवा ने यूक्रेन की अनहेलिना कालिनिना को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

अमेरिका की वाइल्ड कार्डधारी सोफिया केनिन, अमेरिका की डेनियल कोलिन्स और एम्मा नावारो ने भी अपने मुकाबले जीत लिये।

एपी नमिता मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार