एंड्रीवा और टौसन दुबई ओपन के फाइनल में

Ads

एंड्रीवा और टौसन दुबई ओपन के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - February 22, 2025 / 11:28 AM IST,
    Updated On - February 22, 2025 / 11:28 AM IST

दुबई, 22 फरवरी (एपी) किशोरी मीरा एंड्रीवा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एलेना रयबाकिना को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई।

सत्रह वर्षीय एंड्रीवा तीसरे सेट में 3-1 से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने इसके बाद लगातार पांच गेम जीतकर अपने दूसरे टूर फाइनल में प्रवेश किया।

उन्होंने पिछले सााल जुलाई में रोमानिया के इयासी में जीत हासिल की थी। वह दुबई ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है।

एंड्रीवा फाइनल में डेनमार्क की क्लारा टौसन से भिड़ेगी। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराने वाली टौसन ने दूसरे सेमीफाइनल में करोलिना मुचोवा को 6-4, 6-7 (4), 6-3 से हराया।

एपी

पंत

पंत